Move to Jagran APP

UP कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा, गरीबों के हितों की रक्षा के लिए सदन तक संघर्ष करेगी पार्टी Gorakhpur News

UP कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शहर के बवाल प्रभावित कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर समुदाय विशेष परिवारों से मुलाकात की।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 09:15 PM (IST)
UP कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा, गरीबों के हितों की रक्षा के लिए सदन तक संघर्ष करेगी पार्टी Gorakhpur News
UP कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा, गरीबों के हितों की रक्षा के लिए सदन तक संघर्ष करेगी पार्टी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शहर के बवाल प्रभावित कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर समुदाय विशेष परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मदीना मस्जिद के पास रहने वाले हकीम वसी अहमद के घर जाकर उनसे मुलाकात की। वसी का आरोप है कि उनका बेटा घटना में शामिल नहीं था फिर भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद खूनीपुर में हसन अली से मुलाकात की। हसन ने भी अपने बेटे को बेगुनाह बताया।

loksabha election banner

इमाम से भी की मुलाकात

प्रदेश अध्यक्ष घंटाघर, रेती, नखास पर भी लोगों से मिले। इसके बाद बड़ी मस्जिद के इमाम से भी मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। यह स्थिति ठीक नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, अनवर हुसैन, नवीन सिन्हा, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, सोनिया शुक्ला, जयंत पाठक, जावेद अंसारी, संजीव सिंह सोनू, दिलीप निषाद, उदयवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

डॉ. विजाहत करीम के घर भी पहुंचे

कोतवाली क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुशलक्षेम पूछने डॉ. विजाहत करीम के घर भी गए। वे वहां करीब आधा घंटे रहे। इस दौरान डॉ. सुरहीता करीम मौजूद रहीं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अजीज अहमद के घर गए और वहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

जनहित के खिलाफ कार्य कर रही भाजपा सरकार

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों को भूलकर केवल अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने में लगी है। सरकार की नीतियों से आम लोग परेशान हैं, लेकिन सत्ता में बैठे लोग मनमाना कानून जनता पर जबरन थोप रहे हैं, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस के कार्यकर्ता गांवों में जनता के बीच रहें और भाजपा की गलत नीतियों को बताएं।

यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही। वह लखनऊ से गोरखपुर जाते समय सहजनवां थाना चौराहा पर कार्यकर्ताओं से मिलकर निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन बनाकर भाजपा सरकार जनता को एक बार फिर नोटबंदी की तरह लाइन में खड़ा करना चाहती है। विरोध करने वालों के खिलाफ सत्ता के नशे में उत्पीडऩ किया जा रहा है। भाजपा की गलत नीतियों का विरोध अब जनता भी करना शुरू कर दी है, जिसका परिणाम झारखंड का विधान सभा चुनाव है। पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के लिए जुट जाएं।

महासचिव विश्वविजय सिंह, गब्बूलाल प्रजापति, श्रवण पांडेय, संजय चौबे, आलोक त्रिपाठी, संजय सिंह, डा. द्वारिकानाथ गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा, ऋषि चंद गुप्ता, सुनील पांडेय, भोला प्रसाद, सईद रहबर, नरङ्क्षसह नारायण त्रिपाठी, घटोत्कक्ष शुक्ल, बद्रीनाथ शुक्ल आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.