Move to Jagran APP

भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा-सरकार की विकासवादी सोच से प्रदेश बन रहा उत्तम Gorakhpur News

भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद सिद्धांत पर कार्य कर रही है। बजट में यह साफ दिख रहा है। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 10:18 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 10:18 AM (IST)
भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा-सरकार की विकासवादी सोच से प्रदेश बन रहा उत्तम Gorakhpur News
भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा-सरकार की विकासवादी सोच से प्रदेश बन रहा उत्तम Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा की जिला और महानगर इकाई की ओर से प्रदेश सरकार के बजट-2020 पर साहबगंज के किराना अतिथि भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार का इस बार का बजट ऐतिहासिक है। यह इतना दूरदर्शी है कि देश भर के अर्थशास्त्री सराहना कर रहे हैं। बजट से साफ है कि सरकार की विकासवादी सोच प्रदेश को उत्तम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

loksabha election banner

बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ख्‍याल

पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद सिद्धांत पर कार्य कर रही है। बजट में यह साफ दिख रहा है। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का परिवार जनता ही है। ऐसे में उनका पूरा समय जनता के समर्पित है।

व्यापारियों को काफी सुविधाएं

व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि बजट में व्यापारियों को काफी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। प्रदेश के व्‍यापारियों की स्थिति को मुख्‍यमंत्री ने समझा और उसी अनुरूप कार्य किया।

सभी के लिए बेहतर उपाय

संगोष्ठी को चैंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री सभी की भावनाओं को जानते और समझते हैं। यही कारण है कि बजट में सभी के लिए बेहतर उपाय किए गए हैं।

संगो‍ष्‍ठी को जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदन अग्रहरि ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने और आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, पूर्व महापौर डॉ.सत्या पांडेय, महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, छोटे लाल मौर्य, संजय सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय, जगदीश चौरसिया, बृजेश मणि मिश्र, केएम मझवार, हिमांशु श्रीवास्तव, शेषमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.