Move to Jagran APP

सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, बेकारी और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भरी हुंकार

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल के सभी जिलों में साइकिल रैली निकालकर सपाइयों ने महंगाई बेकारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। हर जगह नारेबाजी की गई। गोरखपुर में निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्‍यक्षता में साइकिल रैली निकाली गई।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 02:31 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 02:31 PM (IST)
सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, बेकारी और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भरी हुंकार
गोरखपुर में सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर-बस्‍ती मंडल के सभी जिलों में साइकिल रैली निकालकर सपाइयों ने महंगाई, बेकारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। गोरखपुर में निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्‍यक्षता में साइकिल रैली निकाली गई तो वहीं खलीलाबाद शहर में सैंकड़ों साइकिल सवार सपाइयों के साथ सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह सड़क पर उतरे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर सहित सभी लोग परेशान हैं। परेशान जनता की निगाहें सपा पर टिकी हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

loksabha election banner

अपराध रोकने में अक्षम रही है प्रदेश सरकार

गोरखपुर के सपा के निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार अपराध रोकने में अक्षम रही है। भ्रष्‍टाचार का बोलबाला है, काम समय से नहीं किया जा रहा है।

सपा के कार्यकाल में हुए काम का नाम बदलकर भाजपा सरकार कर रही उसका उद्घाटन

सपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने कहा कि सपा के कार्यकाल में हुए काम का नाम बदलकर भाजपा सरकार उसका उद्घाटन कर दे रही है। इसी का फीता काटकर भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपाने में जुटी है। झूठे दावे करके जनता को यह सरकार बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने जनहित में ऐसा कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया, जिसकी लोग प्रशंसा कर सकें।

कोरोना संकट काल में कइयों की छिन गई रोजी-रोटी

कोरोना संकट काल में कइयों की रोजी-रोटी छीन उठी। इसकी सरकार को कोई चिंता नहीं। सरसों तेल, रिफाइंड, दाल सहित अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमत इतनी अधिक हो गई कि गरीबों को दो वक्त के भोजन के लिए दिक्कत हो रही है। भ्रष्टाचार कई गुना अधिक बढ़ गया है। विकास के नाम पर सरकारी धन की लूट मची हुई है। इस पर सरकार कुछ नहीं बोल रही है। जिस तरह से नौजवानों, किसानों, बेरोजगारों का समर्थन सपा को मिल रहा है, वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.