Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: मई-जून जैसा तप रहा क्‍वार, 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में क्‍वार के माह में मई जून जैसी गर्मी पड़ रही है। शनिवार सुबह भी चटख धूप से लोग बेहाल रहे। धूप व नमी के चलते लोगों को तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 02:57 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: मई-जून जैसा तप रहा क्‍वार, 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान
गोरखपुर में इस समय भी भारी गर्मी पड़ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। क्‍वार की गर्मी असहनीय हो चुकी है। सुबह से ही लोगों को धूप बर्दास्‍त नहीं हो रही है। शनिवार सुबह भी चटख धूप से लोग बेहाल रहे। धूप व नमी के चलते लोगों को तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार व सोमवार को जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

loksabha election banner

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को मौसम खुस्क रहेगा। सुबह के समय पुरुवा हवा चली है। दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का आसार है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। शनिवार सुबह जिले में हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है और दोपहर बाद दक्षिण-पश्चिम की तरफ हवा चल सकती है। हवा की गति 05-15 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

इतना रहा तापमान

शन‍िवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। शुक्रवार को आर्द्रता 65 से 87 फीसद रही। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और शनिवार सुबह का न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता करीब 85 और न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। बता दें अक्टूबर की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। अब तक इसके सापेक्ष पांच गुना से अधिक बारिश हो चुकी है।

अभी तक इतनी हो चुकी है बार‍िश

जिले में अभी तक 230 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है। अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। सोमवार के दिन का तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.