Move to Jagran APP

गोरखपुर शहर के इन मोहल्‍लों को जलभराव से नहीं मिली निजात Gorakhpur News

चक्सा हुसैन में लोग हफ्तों से जलजमाव का सामना कर रहे हैं। कई लोगों के घरों में अब भी पानी लगा हुआ। बार-बार पानी लगने की वजह से सड़क टूटकर कीचड़ में तब्दील हो गई है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 06:01 PM (IST)
गोरखपुर शहर के इन मोहल्‍लों को जलभराव से नहीं मिली निजात Gorakhpur News
गोरखपुर शहर के इन मोहल्‍लों को जलभराव से नहीं मिली निजात Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बारिश के बाद हुए जलजमाव के कारण कई मोहल्लों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है।  बिछिया के तुलसीपुरम, प्रज्ञापुरम, वंसुधरा नगर, सरयू नगर कॉलोनी और चक्सा हुसैन के अहमद नगर में जलजमाव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जलजमाव की वजह से महिलाएं व बच्चे घर में कैद होकर रह गए हैं। इन मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था करना तो दूर नगर निगम के अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंचे।

loksabha election banner

चक्‍सा हुसैन में हफ्तों से जल जमाव

चक्सा हुसैन में लोग हफ्तों से जलजमाव का सामना कर रहे हैं। कई लोगों के घरों में अब भी पानी लगा हुआ। बार-बार पानी लगने की वजह से सड़क टूटकर कीचड़ में तब्दील हो गई है। नगर निगम ने जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया इसलिए स्थानीय लोग निगम प्रशासन से काफी खफा हैं। अब्दुल समद ने बताया कि जलजमाव ही नहीं गंदगी, बदबू और मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मोहल्ले में संक्रामक रोग फैल सकता है। ऐसा लग रहा है मानो हमलोग नर्क में रहते हों। जमशेद अहमद ने कहा कि जलजमाव को लेकर नगर निगम का रवैया बेहद निराशाजनक है। कंट्रोल रूम में फोन करने पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिलता।

सड़क में गड्ढे, गड्ढे में पानी, हो रहीं दुर्घटनाएं

तुलसीपुरम में जगह-जगह सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोगों को पानी का अंदाजा नहीं हो पा रहा है और लोग बाइक लेकर उसी में गिर जा रहे हैं। राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि मुख्य सड़क पर पानी लगना समझ से परे है। नगर निगम को जलजमाव का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। वार्ड नंबर तीन इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज के वसुंधरा नगर, प्रज्ञापुरम और सरजू नगर कॉलोनी में अब भी सड़क पर एक फीट पानी लगा हुआ है। वार्ड के पूर्व पार्षद हीरालाल यादव ने बताया कि जलनिकासी को कोई ठोस इंतजाम न होने का खामियाजा सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.