एक नाली के लिए डेढ़ दशक तक चला मुकदमा, अब सुलझा विवाद Gorakhpur News
अधिकारी के निर्देश पर राजस्व व पुलिस विभाग की टीम की मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश कराई गई और ग्रामीणों की सहमति से नाली का निर्माण शुरू हो गया।
गोरखपुर, जेएनएन। पाली ब्लाक के ग्राम सभा देवापार डुगडुइया में डेढ़ दशक से चल रहे नाली के विवाद के मामले को सुलझाने में प्रशासन सफल रहा है। राजस्व व पुलिस विभाग की टीम की मौजूदगी में विवादित जमीन की पैमाइश कराई गई और ग्रामीणों की सहमति से नाली का निर्माण शुरू हो गया।
15 साल तक नहीं बन पाई नाली
सहजनवां तहसील के ग्राम सभा देवापार डुगडुइया में एक व्यक्ति से विवाद के कारण नाली नहीं बन रहा है। पिछले 15 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने अफसरों से गुहार लगाई, जिसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका ने विवाद के निस्तारण का आदेश दिया था।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर पहुंची राजस्व व पुलिस टीम
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका के पास यह शिकायत पहुंची। उन्होंने पूरे मामले को गंभीता पूर्वक सुना। स्थिति को ठीक से समझा। उसके बाद उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग की टीम को आदेश दिया कि मामले का पैमाइश कर तुरंत इस विवाद का निपटारा कराया जाए।
विवाद खत्म होने से ग्रामीण खुश
विवाद खत्म होने से ग्रामीणों काफी खुश हैं। इस दौरान कानूनगो यदुवंश यादव, लेखपाल शुभ्रा दूबे, ग्राम प्रधान मन मोहन सिंह मन्नी, एसआइ बालेंद्र सिंह, सुनील कुमार, मनोज यादव, रजनीश कुमार, प्रकाश यादव आदि मौजूद रहें।