Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Updates: सर्दी की रातों में हो रहा गर्मी का एहसास, पारे ने तोड़ा चार वर्ष का रिकार्ड

गोरखपुर में रात की गर्मी ने अपने पिछले चार वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। दिसंबर माह के प्रथम 10 दिनों में रात के तापमान का औसत 13.07 डिग्री सेल्सियस है। पिछले चार वर्षों में 1-10 दिसंबर में रात के तापमान का औसत कभी भी इतना नहीं रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 11 Dec 2020 04:10 PM (IST)Updated: Fri, 11 Dec 2020 09:45 PM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: सर्दी की रातों में हो रहा गर्मी का एहसास, पारे ने तोड़ा चार वर्ष का रिकार्ड
गोरखपुर में जाड़े में रात की गर्मी ने चार वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। - जागरण

गोरखपुर, जितेन्‍द्र पाण्‍डेय। दिसंबर माह में ठंडक अपने चरम पर होती है, लेकिन यहां पिछले 10 दिनों में रात की गर्मी ने अपने पिछले चार वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। दिसंबर माह के प्रथम 10 दिनों में रात के तापमान का औसत 13.07 डिग्री सेल्सियस है। पिछले चार वर्षों में 1-10 दिसंबर में रात के तापमान का औसत कभी भी इतना नहीं रहा है। यहां तक यह दिसंबर माह के औसत न्‍यूनतम तापमान से 2.67 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

loksabha election banner

दिसंबर 2016 की रात में पड़ी थी इससे अधिक गर्मी

रात के तापमान के आधार पर ही न्‍यूनतम तापमान की गणना की जाती है। जलवायु विज्ञान शास्‍त्र के अनुसार पिछले 30 वर्षों में संबंधित माह के तापमान के आधार पर उस माह का औसत तापमान निकाला जाता है। दिसंबर माह में गोरखपुर जिले में दिसंबर के दिन के तापमान का औसत 25 डिग्री सेल्सियस है, जबकि रात के तापमान औसत 10.4 डिग्री सेल्सियस है। लेकिन दिसंबर माह में बीती 10 रातों में किसी भी रात का तापमान ना तो इसके बराबर रहा है और ना ही इससे कम रहा है। प्रत्‍येक रात का तापमान इससे अधिक रहा है। यहां तक कि 10 दिसंबर की रात का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 दिनों में सबसे कम तापमान 1 दिसंबर की रात में 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा है, लेकिन यह तापमान भी दिसंबर के औसत तापमान से .5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

जानिए पिछले 10 रातों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

1 दिसंबर- 10.9

2 दिसंबर- 11.8

3 दिसंबर- 12.2

4 दिसंबर- 12.3

5 दिसंबर- 12.1

6 दिसंबर- 11.8

7 दिसंबर- 13.0

8 दिसंबर- 15.0

9 दिसंबर- 15.1

10 दिसंबर- 16.5

पिछले चार वर्षों में 1-10 दिसंबर में रात का औसत तापमान

2017- 11.9

2018- 11.0

2019- 11.87

2020- 13.07

सबसे गर्म रही यह रात

बीते 10 दिनों में 10 दिसंबर की रात सबसे गर्म रही। इस रात का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात दिसंबर माह में रात के तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक।

2016 में पड़ी थी इतनी गर्मी

दिसंबर के प्रथम 10 रातों के औसत में सर्वाधिक तापमान 2016 का रहा है। 2016 में दिसंबर की प्रथम 10 रातों का औसत तापमान 13.08 डिग्री सेल्सियस रहा है। अर्थात 2020 के तापमान से .01 डिग्री सेल्सियस अधिक।

जलवायु विज्ञान शास्‍त्र के अनुसार किसी भी जिले का अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान उस माह के पिछले 30 वर्षों के औसत के आधार पर निकाला जाता है। गोरखपुर जिले का दिसंबर माह का औसत तापमान 1981 से 2010 की गणना के आधार पर निकाला गया है। दिसंबर माह की प्रथम 10 रातों के तापमान का औसत पिछले चार वर्षों के औसत से अधिक है। - कैलाश पाण्‍डेय, मौसम विशेषज्ञ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.