कृषि मंत्री ने कहा-किसानों को 80 फीसद अनुदान दे रही सरकार Gorakhpur News
यहां तक कि 50 से 80 प्रतिशत अनुदान के साथ किसानों को बीज एवं कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। यहां के कुछ किसान लाभ प्राप्त भी कर चुके हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कहा कि अब तक केंद्र सरकार द्वरा पीएम किसान निधि के तहत कुशीनगर जिले में तीन लाख 94 हजार से अधिक किसानों को लाभ दिया जा चुका है। इसके अलावा सरकार किसानों के लिए अन्य कई सुविधाएं दे रही है। यहां तक कि 50 से 80 प्रतिशत अनुदान के साथ किसानों को बीज एवं कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। यहां के कुछ किसान लाभ प्राप्त भी कर चुके हैं। कृषि मंत्री तुर्कपट्टी महुंअवा के देवताल पर आयोजित कुशीनगर महोत्सव में पांच दिवसीय किसान मेला का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। किसान कृषि इकाई केंद्रों पर जाएं और आवश्यक जानकारी हासिल कर लाभ उठाएं।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण एक विकराल समस्या बन गई है। इसके संरक्षण को लेकर सभी को आगे आना चाहिए।
किसानों की भलाई के लिए सरकार प्रतिबद्ध
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार ने किसानों के हित में कई महतवपूर्ण कदम उठाया है। जो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया, किसानों की भलाई के लिए भाजपा सरकार कर रही है। अध्यक्षता कर रहे देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं। विधायक गंगा ङ्क्षसह कुशवाहा, पूर्व विधायक डा. पीके राय, शशि शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय राय ने किया। आयोजक मंडल अध्यक्ष विनय राय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
बांसी मेला के लिए सांसद व डीएम ने किया मंथन
कुशीनगर सदर तहसील क्षेत्र के पौराणिक बांसी नदी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेला की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे और डीएम डॉ. अनिल कुमार ङ्क्षसह ने मंथन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। सांसद दूबे ने कहा कि बांसी मेला का पौराणिक महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यहां यूपी के अलावा सीमावर्ती प्रांत बिहार के श्रद्धालु भी स्नान करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी करने होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें।
सांसद व डीएम ने मेला स्थल का लिया जायजा
विकास खंड विशुनपुरा के सिंहापट्टी गांव स्थित बांसी धाम का सांसद विजय कुमार दूबे और डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने नदी की सफाई, बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा कि मेला क्षेत्र में प्रकाश व पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सांसद ने यहां गो-शाला बनवाने की घोषणा की।