Move to Jagran APP

जयमाल के वक्त लड़की ने किया इन्कार, बिना भोजन किए वापस हुई बरात

जयमाल से पहले तक सभी रस्म निभाने वाली दुल्हन ने अचानक वरमाला लड़के के हाथ में थमाकर शादी से इन्कार कर दिया। इससे मौजूद लोगों में खलबली मच गई घर की महिलाओं ने लड़की को समझाना चाहा लेकिन निर्णय नहीं बदला।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 05:11 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 05:11 PM (IST)
जयमाल के वक्त लड़की ने किया इन्कार, बिना भोजन किए वापस हुई बरात
शादी के वक्‍त जयमाल की फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियांव विकास खंड के ग्राम पंचायत कटेश्वरनाथ में सोमवार की रात शोहरतगढ़ से आए बराती भूखे पेट लौट गए। जयमाला कार्यक्रम के वक्त स्टेज पर ही दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। देर रात तक गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला और दूल्हा बिना शादी किए ही लौट गया।

loksabha election banner

गांव के बुजुर्गों की बैठी पंचायत

कुशेश्वरनाथ शिव मंदिर के पुजारी पंकज गिरी की बहन अनुष्का की शादी शोहरतगढ़ के खड़कुइयां निवासी गोविंद गिरी के लड़के कमलेश के साथ तय थी। देर शाम दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो अगवानी के बाद आरती व जयमाला कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जयमाल से पहले तक सभी रस्म निभाने वाली दुल्हन ने अचानक वरमाला लड़के के हाथ में थमाकर शादी से इन्कार कर दिया। इससे मौजूद लोगों में खलबली मच गई, घर की महिलाओं ने लड़की को समझाना चाहा, लेकिन निर्णय नहीं बदला। दूल्हा सहित बरातियों ने इसे अपमान बताया और गांव के बड़े बुजुर्गों की पंचायत बैठी। पंचायत में भी कोई निष्‍कर्ष नहीं निकला। नतीजा यह हुआ कि बराती बिना भोजन किए ही वापस हो गए।

लड़का सुंदर और शिक्षित नहीं

लड़की के भाई ने बताया कि लड़का सुंदर और शिक्षित नहीं है, इसलिए बहन शादी नहीं करना चाहती। वहीं वर पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि लड़की का कहीं अफेयर है। मामला लड़की के पिता मंगलगिरी के क्षमा मांगने के बाद समाप्त हुआ। रात्रि डेढ़ बजे दूल्हा सहित सभी बराती गांव से वापस लौट गए।

अभिभावकों की गलती

सीओ इटवा रमेश पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। इसमें दोनों तरफ के अभिभावक दोषी हैं। विवाह से पहले लड़का और लड़की की मुलाकात करा देते तो इस तरह की समस्या नहीं उत्पन्न होती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.