बालीवुड में महक रही बस्ती के माटी की सुगंध Gorakhpur News
बस्ती के बृजेश शांडिल्य महोत्सव के मंच पर जलवा बिखेरेंगे। बालीवुड में तेजी से उभरते पाश्र्व गायक बृजेश के गीतों पर बस्ती के युवा 29 जनवरी की शाम को थिरकेंगे।
बस्ती, एसके सिंह। बस्ती के माटी की सुगंध बालीवुड में महक रही है। बस्ती के बृजेश शांडिल्य महोत्सव के मंच पर जलवा बिखेरेंगे। बालीवुड में तेजी से उभरते पाश्र्व गायक बृजेश के गीतों पर बस्ती के युवा 29 जनवरी की शाम को थिरकेंगे। बन्नौ तेरा स्वैगर लागे ...के जरिए चर्चा में आए बृजेश के गायकी का युवा दीवाना बन चुका है।
शास्त्रीय संगीत से एमए हैं बृजेश
शास्त्रीय संगीत से एमए करने वाले बृजेश मूलत: रूधौली तहसील क्षेत्र के महादेवा (मझौवामीर) के रहने वाले हैं। दादा परमात्मा प्रसाद तिवारी के साथ बीता समय याद कर वह भावुक हो गए। कहां मैं कितनी ऊंचाइयां छू लूं,बस्ती और वहां बीता बचपन कभी नहीं भूल सकते। इनके पिता स्व.वशिष्ठ मणि तिवारी गोरखपुर फर्टिलाइजर में कार्यरत रहे हैं। माता शशि प्रभा तिवारी गृहिणी हैं। चार भाई बहनों में बृजेश सबसे बड़े हैं। इंटर तक इनकी पढ़ाई गोरखपुर के ब्रम्हपुर गांव में ननिहाल से हुई। मामा जगन्नाथ द्विवेदी के मिले प्यार सपोर्ट के चलते बृजेश का बचपन का हुनर बाहर निकला और आज बालीवूड में धूम मचा रहा है।
नहीं भूलता मंगलवार का कीर्तन
गोरखपुर का बंद खाद कारखाना फिर से चालू किए जाने की चर्चा करते हुए कहा इससे अ'छी खबर गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए हो ही नहीं सकती है। हमने तो यहीं पर चलना सीखा और जवां हुआ। हमें याद है फर्टिलाइलजर कालोनी में प्रत्येक मंगलवार को किसी न किसी के घर में कीर्तन पाठ हुआ करता था। इसमें हिस्सा लेने से बहुत ही आत्मीय सुख मिलता था।
तेरह साल से बालीवुड में बजा रहे डंका
बृजेश शांडिल्य वर्ष 2014 के पहले गोरखपुर दूरदर्शन के बी ग्रेड के कलाकार रहे। वह छोटे छोटे कार्यक्रमों में गाने जाते थे। समय बदला और वर्ष 2006 में मुंबई पहुंच गए। लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2008 में ओय लकी लकी फिल्म में प्ले बैक सिंगिंग की शुरूआत की। इसके बाद तो फिर धीरे धीरे बस्ती के माटी की खूशबू पूरे बालीवुड में फैलती गई। वह गायन के साथ टाइटल सांग के विशेषज्ञ भी बन चुके हैं।
बालीवुड पाश्र्व गायक का दीवाना है युवा
तनु वेड्स मनु के सुपर हिट गीत, बन्नौ तेरा स्वैगर लागे सेक्सी जैसे बहुत सारे फिल्मी गीत गा चुके बृजेश शांडिल्य बॉलीवुड में तेजी से उभरते पाश्र्व गायक हैं। उन्होंने गोलमाल अगेन,लखनऊ सेंट्रल,शुभ मंगल सावधान, भूमि, केसरी जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है जिसे काफी सराहना मिली है। बृजेश के फिल्म लाल कप्तान में भी दो चर्चित गाने हैं। बताया अब तक हिंदी में 48 गाने वह गा चुके हैं। हाल में आने वाली कई फिल्मों के टाइटल सांग भी मेरी आवाज में ही सुनने को मिलेंगे।