प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं देवरिया में दो लाख किसान, जानें-क्या है कारण
इस जिले में दो लाख से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसाना सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इसके लिए अधिकारी ही जिम्मेदार हैं।
By Edited By: Published: Sun, 26 May 2019 06:03 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2019 10:28 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम से देवरिया जिले के दो लाख से ज्यादा किसान वंचित हो गए हैं। इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिल रहा है जो आनलाइन फीडिंग करा चुके हैं। इतनी संख्या में किसानों का आनलाइन फीडिंग न होना विभागीय उदासीनता का प्रमाण है।
देवरिया जिले में 5.40 लाख किसान हैं, जिसमें 3.27 लाख किसानों की आनलाइन फीडिंग कर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। जबकि 2.13 लाख किसानों की आनलाइन फी¨डग न होने से लाभ पाने से वंचित हैं। इसमें राजस्व विभाग और कृषि विभाग की लापरवाही साफ झलक रही है। जिले में सरकारी अभिलेख के अनुसार 5.40 लाख किसान हैं। योजना के तहत विभाग ने 3.27 लाख किसानों का आनलाइन डाटा फीडिंग करा दिया, लेकिन 2.13 लाख किसानों का आनलाइन फी¨डग नहीं हो सकी है। विभाग की मानें तो शासन से 303575 किसानों की सूची जिले को मिली थी।
सत्यापन में 301754 किसान पात्र मिले, जिसमें से 205569 किसानों के खाते में दोनों किस्त पहुंच गई है। अभी पात्र 96185 किसानों को दोनों किस्त नहीं मिली है। बिना आनलाइन के ब्लाकवार किसान देवरिया जिले में बैतालपुर 16857, बनकटा 14849, बरहज 9340, भागलपुर 13641, भलुअनी 16109, भटनी 12069, भाटपाररानी 8133, देवरिया सदर 15490, देसही देवरिया 14314, गौरीबाजार 17187, लार 15227, पथरदेवा 9500, रामपुर कारखाना 11369, रुद्रपुर 16012, सलेमपुर 13881, तरकुलवा 9258 है। इनका आनलाइन फीडिंग नहीं हो पाया है।
राजस्व विभाग और कृषि विभाग की सूची में काफी अंतर उप निदेशक कृषि डा एके मिश्र का कहना है कि राजस्व विभाग और कृषि विभाग की सूची में काफी अंतर है। कुल 2223 राजस्व गांव हैं। कृषि विभाग के पास 389684 किसान हैं, जिसमें 375243 लघु सीमांत किसान हैं। इसमें 323744 की फी¨डग हो गई है, जिसमें 205569 किसानों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। शासन से अनुमति मिलते ही वंचित किसानों की फी¨डग शीघ्र शुरू करा दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें