Move to Jagran APP

प्रदेश में कानून का राज खत्म : रामगोविंद

विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में गुंडों का राज कायम है। कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विकास कार्य ठप है। गुंडे सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 06:30 PM (IST)
प्रदेश में कानून का राज खत्म : रामगोविंद
प्रदेश में कानून का राज खत्म : रामगोविंद

गोरखपुर : नेता प्रतिपक्ष विधान सभा व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से प्रदेश की बागडोर नहीं चल पा रही है। अब प्रदेश में गुंडों का राज कायम हो गया है। डकैती, बलात्कार, हत्या की वारदातें आम हो गई हैं। कानून का राज खत्म हो गया है। महिलाओं से बलात्कार और चेन स्नेचिग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। व्यापारियों को खुलेआम लूटा जा रहा है। जनता में भय व्याप्त है। प्रदेश मे लगातार एक के बाद एक वारदातें हो रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता लूटखसोट में लगे हुए हैं और धर्म-जाति के नाम पर समाज मे नफरत फैला रहे हैं। वही जब सार्वजनिक जीवन जीने वाले भाजपा के आठ विधायको पर बलात्कार का आरोप लगा हो उस पार्टी से भयमुक्त समाज की कल्पना नही की जा सकती है।

loksabha election banner

चौधरी शुक्रवार को देवरिया जिले में पथरदेवा विकास खंड के पकहा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वरना आने वाली पीढि़या हमे माफ नही करेंगी, क्योंकि दूषित होता पर्यावरण उन्हें ठीक से जीने ही नही देगा। उन्होंने कहा कि धरती पर सबसे बड़ा संकट पर्यावरण की सुरक्षा है। आज लोग पर्यावरण की सुरक्षा के नाम पर कोरम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने लोगों खासकर युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह पौधरोपण के आगे आएं और खुद पौधरोपण करें, दूसरों से पौधरोपण कराएं। पौधरोपण के लिए हमें किसी करा इंतजार नहीं करना चाहिए। समय से वर्षा न होना, बेसमय आंधी आना और ओला पड़ना ही संकेत है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.