Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown Day 14 : 'हैलो डॉक्टर, गर्म पानी पीते रहें, बहुत जरूरी होने पर ही हास्पिटल जाएं Gorakpur News

डाक्‍टर ने कहा कि घर में अपने को व्यस्त रखें। यह तय कर लें कि किस समय आपको क्या करना है। बीपी शुगर आदि के मरीज नियमित दवा खाते रहें बहुत जरूरी हो तो ही हास्पिटल जाएं।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 09:30 PM (IST)
Coronavirus Lockdown Day 14 : 'हैलो डॉक्टर, गर्म पानी पीते रहें, बहुत जरूरी होने पर ही हास्पिटल जाएं Gorakpur News
Coronavirus Lockdown Day 14 : 'हैलो डॉक्टर, गर्म पानी पीते रहें, बहुत जरूरी होने पर ही हास्पिटल जाएं Gorakpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'हैलो डॉक्टर में मंगलवार को फिजीशियन डॉ. एके मल्ल मौजूद थे। लोगों ने उनसे अनेक बीमारियों के बारे में सवाल पूछे। डॉ. मल्ल ने सभी के जवाब देते हुए गर्म पानी नियमित पीने व  लॉकडाउन का पालने करने की सलाह दी।

loksabha election banner

घर में अपने को रखें व्‍यस्‍त

उन्होंने कहा कि घर में अपने को व्यस्त रखें। यह तय कर लें कि किस समय आपको क्या करना है। बीपी, शुगर आदि के मरीज नियमित दवा खाते रहें, बहुत जरूरी हो तो ही हास्पिटल जाएं। अन्यथा लॉकडाउन के बाद डॉक्टर को दिखाएं।

सवाल- छोटी बच्ची है, उसे बुखार है। दवा खाती है तो उतर जाता है, फिर चढ़ जाता है।

-रजनी, मोती पोखरा

जवाब- उसे एक बार किसी डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- दोनों तरफ कंधे के नीचे दर्द है।

-संजय कुमार सिंह, जटेपुर उत्तरी

जवाब- सर्वाइकल की परेशानी लग रही है। किसी डॉक्टर से परामर्श ले लें।

सवाल- मेरा शुगर हमेशा दो सौ से तीन सौ के बीच रहता है।

-केएम वर्मा, शाहपुर

जवाब- जो दवा खा रहे हैं, उसे खाते रहें। लॉकडाउन के बाद डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- गर्म पानी दिन भर पीना है या केवल सुबह-शाम।

-अंश श्रीवास्तव, जटेपुर उत्तरी

जवाब- एक घंटे के अंतराल पर दिन भर गर्म पेय लेते रहें। इसमें पानी, काफी, चाय आदि कुछ भी हो सकता है।

सवाल- लॉकडाउन से बहुत घबराहट हो रही है।

-राधामोहन सिंह, मुंडेरा ठकुराई

जवाब- आप अपने को व्यस्त रखें। व्यस्त रखने पर परेशानी नहीं होगी।

सवाल- चलने में सांस फूलती है और रात को नींद नहीं आती।

-राजदेव सिंह, सरस्वतीपुरम

जवाब- किसी डॉक्टर को दिखाकर नींद की दवा ले लें।

सवाल- सिर दर्द व बुखार है, एक बार उल्टी भी हुई है।

-रमेश कुमार, एकला बाजार

जवाब- किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर दिखा लें।

सवाल- पिताजी की तबीयत खराब हुई थी। गोरखपुर में भर्ती थे। घर आने के बाद दिक्कत हो रही है।

-राजेश मिश्रा, कुशीनगर

जवाब- ज्यादा दिक्कत न हो तो लॉकडाउन के बाद डॉक्टर को दिखा लीजिएगा।

सवाल- घर की एक सदस्य के दोनों पैरों में सूजन आ रहा है। सुगर की मरीज भी हैं।

-नर्वदा शाही, मझगांवा

जवाब- बहुत जरूरी है उन्हें अस्पताल ले जाना। क्योंकि शुगर के मरीज में इंफेक्शन बढ़ जाने के बाद परेशानी होगी।

इसके अलावा बसंतपुर से रमेश सिंह, कुशीनगर से पिंटू मिश्रा, तारामंडल से अभिषेक सिंह, रामजानकी नगर से अनुपम त्रिपाठी, सूर्यकुंड से विजय कुमार, बिछिया से प्रहलाद, लल्लन चौधरी, दिलेजाकपुर से नवरतन दूबे, रुस्तमपुर से केशरीनंदन, नरकटहा बाजार से श्यामवदन, दीवान बाजार से जगलाल व कौड़ीराम से मोहन ने सवाल पूछे।

आज सवालों के जवाब देंगे डॉ. एके चतुर्वेदी

मरीजों को घर बैठे डॉक्टर का परामर्श मिल सके, इसलिए दैनिक जागरण के 'हैलो डॉक्टरÓ कार्यक्रम में बुधवार को जनता के सवालों का जवाब देने के लिए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी मौजूद रहेंगे। उनसे स्वास्थ्य संबंधी हर प्रकार सवाल पूछे जा सकते हैं। समय- 11 से 12 बजे तक। फोन -  0551 2335295 और मोबाइल नंबर- 9453082368 पर संपर्क कर अपने सवालों का जवाब ले सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.