Move to Jagran APP

गोरखपुर में होगी विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक, जानें-कब से और कहां होगा कार्यक्रम Gorakhpur News

यह जानकारी देते हुए प्रांत अध्यक्ष प्रो.सुषमा पांडेय ने बताया कि गोरखपुर को यह बैठक कराने का अवसर पहली बार प्राप्त हुआ है। कार्यसमिति बैठक गोरखपुर में आगामी 25 व 26 जनवरी को होगी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 11:27 AM (IST)
गोरखपुर में होगी विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक, जानें-कब से और कहां होगा कार्यक्रम Gorakhpur News
गोरखपुर में होगी विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक, जानें-कब से और कहां होगा कार्यक्रम Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक गोरखपुर में आगामी 25 व 26 जनवरी को होगी। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री व संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुनील आंबेकर, पूर्व राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री केएन रघुनंदन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय सह- संगठन मंत्री सहित सभी राष्ट्रीय  पदाधिकारी व सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सहित देश भर से कुल 87 प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

loksabha election banner

विश्‍विद्यालय में होगी बैठक

यह जानकारी देते हुए प्रांत अध्यक्ष प्रो.सुषमा पांडेय ने बताया कि गोरखपुर को यह बैठक कराने का अवसर पहली बार प्राप्त हुआ है। केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अमृत कला वीथिका सभागार में होना सुनिश्चित है।

दी गई जिम्‍मेदारियां

प्रो.पांडेय ने बताया कि बैठक के सफल आयोजन की दृष्टि से सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई हैं। बैठक के व्यवस्था प्रमुख प्रांत सहमंत्री अभिषेक हरि सिंह ने बताया कि केंद्रीय कार्यसमिति बैठक हेतु आवास, यातायात, प्रचार-प्रसार, मीडिया, सोशल मीडिया, कार्यालय,भोजन आदि अनेक प्रकार की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रांत स्तर के प्रमुख कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दी गई हैं।

भाजपा के आठ और मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा की ओर से मंडल कार्यकारिणी की घोषणा का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जिला इकाई की छह और मंडल कार्यकारिणी की घोषणा हो गई। जिला इकाई के दायरे में आने वाले मंडलों के कार्यकारिणी की घोषणा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की संस्तुति और जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की सलाह पर संबंधित मंडल अध्यक्षों ने की। 

जिला इकाई के छह मंडलों की कार्यकारिणी

ब्रह्मपुर के मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्र ने रामदयागर निषाद, चनिया देवी, किरण देवी, सुनील पटेल, मुन्ना यादव व सत्यप्रकाश को उपाध्यक्ष, परशुराम गुप्ता व रामदीन निषाद को महामंत्री, रंगलाल भारद्वाज, इंद्रजीत, गिरीश पांडेय, संतोष गुप्ता, संदीप मौर्य व विशाल यादव को मंत्री और शकुंतला को कोषाध्यक्ष बनाया है। चौरीचौरा मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र जायसवाल ने डॉ. सत्यप्रकाश दुबे, तारकेश्वर कुमार व नागेंद्र मौर्य को उपाध्यक्ष, दीपक सिंह को महामंत्री, शांति देवी व प्रमोद यादव को मंत्री और जयप्रकाश आर्य को कोषाध्यक्ष घोषित किया। विशुनपुर मटियरा मंडल : अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी ने उपेंद्र पासवान, राजेश पाठक, वीरेंद्र शाही, संदीप मिश्र, विभ्राट चन्द्र तिवारी व राधेश्याम को उपाध्यक्ष, संजीव वाजपेयी को महामंत्री, राम विनोद, हरिद्वार मल्ल, दिलीप पांडेय, धर्मेंद्र यादव, किरण देवी व मनोज सिंह को मंत्री और उमेश को कोषाध्यक्ष बनाया है। सरदार नगर मंडल: अध्यक्ष विनोद शर्मा ने राजदेव पासवान, रामदुलानी, व्यास मुनि राजभर, सुभावती देवी व प्रियंका प्रजापति को उपाध्यक्ष, संजय तिवारी व सोनू चौरसिया को महामंत्री, देवेंद्र राजभर, संत कुमार व रमाशंकर मौर्य को मंत्री और सुनीता सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया है। पिपराइच मंडल : अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने रामकिशुन, राजभर, वकील तिवारी, सोमेश्वर प्रसाद, दीनानाथ सिंह, आशीष अग्रवाल व अनिरुद्ध यादव को उपाध्यक्ष, धर्मवीर जायसवाल व उदयभान गुप्ता को महामंत्री, संतोष चौहान, रामाश्रय यादव, राधेश्याम गुप्ता, रामकेश सिंह, रामानंद पटेल व कनकलता सिंह को मंत्री और नीलम सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। परमेश्वर मंडल : अध्यक्ष आदित्य चौहान ने मनोज गुप्ता, रामनरेश निषाद, लाल बहादुर सिंह, आनंद, विवेक सिंह, सुनील मिश्रा व राकेश सिंह को उपाध्यक्ष, बैजनाथ सिंह व राजेश निषाद को मंडल महामंत्री, राजकिशोर चौरसिया, संजू देवी, ङ्क्षरकी देवी, अरविंद सिंह व जयप्रकाश सिंह को मंत्री और नीलम चौहान को कोषाध्यक्ष घोषित किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.