यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नदी में डूबे युवक का 43 घंटे बाद मिला शव
मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना कस्बा निवासी बिक्की सोनकर कूड़ा नदी में बुधवार को स्नान के दौरान लापता हो गया ...और पढ़ें

सिद्धार्थनगर : मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना कस्बा निवासी बिक्की सोनकर कूड़ा नदी में बुधवार को स्नान के दौरान लापता हो गया था। शुक्रवार को घटना स्थल से करीब चार सौ मीटर की दूरी स्थित काशियापुर सिवान के पास उसका पानी में उतराता शव मिला है। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर 43 घंटे से युवक की तलाश में जुटे थे। शव मिलने के बाद मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शव मिल चुका है। कार्रवाई की जा रही है। मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत सिद्धार्थनगर : थानाक्षेत्र अंतर्गत इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर करहिया चौराहे के पास गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त थाना क्षेत्र के ही पिपरी बुजुर्ग निवासी 30 वर्षीय राम नगीना देर रात रिश्तेदार को बाइक से डुमरियागंज छोड़ने गया था। वहां से लौटते समय करहिया चौराहे के निकट पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया। कुछ देर वहीं घायल अवस्था में पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने पहचान कर स्वजन को सूचना दी। उसे लेकर सीएचसी इटवा गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नाबालिग से छेड़खानी, मुकदमा
सिद्धार्थनगर : लोटन पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी से इस आशय की शिकायत की थी, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वजन ने एक सप्ताह बाद मामले से एसओ अभिमन्यु सिंह को घटना से अवगत कराया। इसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना 22 अक्टूबर की है। लड़की की भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन शौच क्रिया के लिए गई थी। मौका पाकर गांव एक व्यक्ति छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। एसओ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
