Move to Jagran APP

थाई राजदूत ने कहा, अब बिना वीजा थाईलैंड जा सकेंगे भारतीय पर्यटक

थाई राजदूत शुतिनथान खोंगसक ने कहा कि बौद्ध परिपथ में पर्यटन की गतिविधियां वर्ष भर रहनी चाहिए। इसका प्रयास किया जाना चाहिए। फिलहाल यह टूरिस्ट सीजन में ही रहता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 10:36 AM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 09:41 AM (IST)
थाई राजदूत ने कहा, अब बिना वीजा थाईलैंड जा सकेंगे भारतीय पर्यटक
थाई राजदूत ने कहा, अब बिना वीजा थाईलैंड जा सकेंगे भारतीय पर्यटक

गोरखपुर, जेएनएन। दिल्ली स्थित रायल थाई एंबेसी के राजदूत शुतिनथान खोंगसक ने कहा कि बौद्ध परिपथ में पर्यटन की गतिविधियां वर्ष भर रहनी चाहिए। इसका प्रयास किया जाना चाहिए। फिलहाल यह टूरिस्ट सीजन में ही रहता है। इसके लिए उच्च स्तर पर वार्ता की गई है। पर्यटन विकास और भारत मैत्री के प्राचीन संबंधों को देखते हुए भारतीय पर्यटकों के लिए थाईलैंड में वीजा फ्री कर दिया गया है। यह बातें उन्होंने रविवार को कुशीनगर में कहीं।

loksabha election banner

शुतिनथान खोंगसक थाई बुद्धिस्ट मोनास्ट्री द्वारा आयोजित बुद्ध धातु शोभा यात्रा में थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरोनधान के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने कुशीनगर आए थे। कार्यक्रम समापन के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कहा कि पर्यटन विकास और भारत मैत्री के प्राचीन संबंधों को देखते हुए भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री किया गया है। राजकुमारी का कुशीनगर से गहरा लगाव है।

वह यहां महाचैत्य का शिलान्यास करने सन 2000 में आई थीं। 2005 में महाचैत्य का उद्घाटन राजकुमारी ने ही किया था। बताया कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक कार्यक्रम के दौरान बौद्ध परिपथ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चर्चा हुई है। कहा कि थाई मोनास्ट्री द्वारा विगत 10 वर्षों से आयोजित हो रहे बुद्ध धातु शोभा यात्रा से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मैत्री संबंधों में और मजबूती आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.