Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: औसत के करीब पहुंचा तापमान, जानें- इस सप्‍ताह क‍ितना रहेगा औसत तापमान

Gorakhpur Weather News सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत के करीब रहेगा। यह स्थिति आगामी एक सप्ताह तक बनी रहेगी। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। तापमान में गिरावट आ सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 09:39 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: औसत के करीब पहुंचा तापमान, जानें- इस सप्‍ताह क‍ितना रहेगा औसत तापमान
गोरखपुर में गुलाबी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत के करीब रह सकता है। दिन साफ रह सकता है। यह स्थिति आगामी एक सप्ताह तक बनी रहेगी। आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। तापमान में गिरावट आ सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

नवंबर माह का पहला दिन औसत से ठंडा रहा

बता दें नवंबर माह का पहला दिन औसत से ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सुबह कुछ लोगों चादर ओढ़ने की जरूरत पड़ी। सोमवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इससे लोगों की चुनौतियां बढ़ी हैं। रात व दिन के बीच तापमान का अंतर करीब 10 डिग्री सेल्सियस देखा जा रहा। इससे लोगों को मौसम के साथ संतुलन बनाने में थोड़ी कठिनाई हो रही है। लेकिन लोग मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।

सप्ताह भर तक 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा तापमान

नवंबर माह में दिन का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है। जानकारों का मानना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर अधिक होने पर लोगों के बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। इस समय अधिकांश लोग सर्दी, जुखाम से पीड़ित देखे जा रहे हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अक्टूबर के औसत तापमान से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

रविवार को 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा दिन का तापमान

सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। यह नवंबर माह के औसत न्यूनतम तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच करीब 11 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.