Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: 14 डिग्री से नीचे आया तापमान, इस बार औसत से दो ड‍िग्री अध‍िक ठंड रहेगा नवंबर

​​​​​Gorakhpur Weather News मंगलवार का मौसम खुसक रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा व दोपहर बाद पछुआ हवा चल सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 08:15 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: 14 डिग्री से नीचे आया तापमान, इस बार औसत से दो ड‍िग्री अध‍िक ठंड रहेगा नवंबर
गोरखपुर में नवंबर में औसत से दो ड‍िग्री कम रहेगा तापमान। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सुबह व शाम अब मौसम पूरी तरह बदल चुका है। तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में यही स्थिति देखने को मिलेगी। तापमान में लगातार गिरावट आएगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

ऐसा रहेगा आज का मौस्‍म

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार का मौसम खुसक रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा व दोपहर बाद पछुआ हवा चल सकती है। बता दें सोमवार सुबह का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 77 प्रतिशत व न्यूनतम 63 प्रतिशत रही।

इस बार पहले ही हो जाएगी ठंड की शुरुआत

मौसम विशेषज्ञ का मानना है इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी।

औसत से दो ड‍िग्री कम रहेगा तापमान

नवंबर अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.