Move to Jagran APP

तीखे हुए धूप के तेवर, बढ़ी मुश्किलें

गोरखपुर : जेठ माह में धूप अपने चरम पर हैं। लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और उसके साथ ही अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 May 2018 01:23 AM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 01:23 AM (IST)
तीखे हुए धूप के तेवर, बढ़ी मुश्किलें
तीखे हुए धूप के तेवर, बढ़ी मुश्किलें

गोरखपुर : जेठ माह में धूप अपने चरम पर हैं। लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है और उसके साथ ही आम आदमी की मुश्किलें भी। दो दिन में पारा छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शनिवार को गर्मी इतनी ज्यादा थी कि दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। रविवार को अधिकतम तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी का अनुमान है।

loksabha election banner

गत बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गुरुवार को बारिश हो गई इसलिए इस दिन तापमान में थोड़ी गिरावट आ गई, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। उसके बाद से तापमान क्रमश: बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को पुन: दो डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं न्यूतनम तापमान लगभग एक डिग्री बढ़कर 22. 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम आ‌र्द्रता 80 फीसद व न्यूनतम आ‌र्द्रता 44 फीसद रही। पूर्व की तरफ से हवाएं 27 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं।

कैलाश पांडेय के अनुसार जम्मू-कश्मीर से सटे हिमाचल तथा इराक पर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है। साथ ही पश्चिमी बंगाल, बिहार और सटे उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवाओं में चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। बिहार व सटे उत्तर प्रदेश पर बना यह चक्रवाती सिस्टम थोड़ा कमजोर हो रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में हवा व गरज के साथ बारिश हो सकती है, पंजाब व राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी आ सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में कुछ जगहों पर गरज व हवा के साथ हल्की वर्षा 7, 8, 9 मई को होने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.