Move to Jagran APP

महराजगंज में पेंशन के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों ने निकाली पदयात्रा

अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि पेंशन हमारा हक है इसे हम लेकर रहेंगे। मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी के साथ धोखा है। जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। संरक्षक महेंद्र वर्मा ने कहा कि पेंशन शिक्षक कर्मचारियों को संवैधानिक अधिकार है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 11:23 PM (IST)
महराजगंज में पेंशन के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों ने निकाली पदयात्रा
महराजगंज में पेंशन के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों ने निकाली पदयात्रा

महराजगंज: अटेवा पेंशन बचाओ मंच महराजगंज के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कालेज से न्यू पेंशन स्कीम निजीकरण भारत छोड़ा पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारियों ने नगर में भ्रमण कर पेंशन बहाली की मांग करते हुए अपने हक की आवाज बुलंद की।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, उच्च शिक्षा शिक्षक, मदरसा शिक्षक, सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, एवं अधिकारियों ने जीएसवीएस से सक्सेना चौक तक पद यात्रा निकाली। अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि पेंशन हमारा हक है, इसे हम लेकर रहेंगे। मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी के साथ धोखा है। जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है। संरक्षक महेंद्र वर्मा ने कहा कि पेंशन शिक्षक, कर्मचारियों को संवैधानिक अधिकार है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, कलेक्ट्रेट संघ के जिलाध्यक्ष श्रीनाथधर दुबे, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष ओपी त्रिपाठी, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्मन सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष टीएन गोपाल, महामंत्री उपेंद्र पांडेय, विद्यासागर पटेल, विजय प्रताप सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र भारती, गोपाल पटेल, सैफुदोजा, मदन गोपाल गुप्त, प्रेम किशन निषाद, कार्यक्रम प्रभारी देवेश पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र गुप्त, शांतिशरण मिश्र, आदित्य प्रताप सिंह, विमलेश राय, शक्ति शरण पाठक, डा. पंकज गुप्ता आदि बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। शिक्षक हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष: संजय मिश्र

महराजगंज: पदोन्नति, शिक्षकों के एरियर भुगतान, जिले में स्थानांतरण सहित विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर 30 घंटे के भूख हड़ताल की शुरूआत की। इस दौरान एक स्वर में शिक्षकों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी भी दी है। राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षक हितों के साथ खड़ा है। जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती यह संघर्ष चलता रहेगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए संगठन अपने अंतिम सांस तक लड़ेगा। यह मांगें नहीं हमारा हक है। इसके लिए हम हर लड़ाई लड़ने के लिये तैयार हैं। शिक्षकों का बाधित मानदेय बहाल किया जाए। जिले में स्थानांतरण की व्यवस्था को पुन: शुरू किया जाए। निचलौल ब्लाक अध्यक्ष शशिकेश तिवारी पनियरा ब्लाक अध्यक्ष नीरज राय, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित विभिन्न ब्लाकों के अध्यक्षें ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अंबरीष शुक्ला एवं जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा ने किया।भूख हड़ताल में सुमित पटेल, मुकेश सिंह, विमलेश राय, राकेश तिवारी, संजय चौधरी, मदन गोपालगुप्त, उदय नारायण दुबे, सच्चिदानंद मिश्रा, कमलेश गौंड, अश्वनी मौर्य, कृष्ण मोहन पटेल, नीलेश तिवारी। संतोष अग्नहोत्री, विमलेश त्रिपाठी, अखिलेश पटेल, मुकेश कुमार, रामेश्वर मौर्य, हिसामुद्दीन सिद्दीकी, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.