Move to Jagran APP

सुनील बंसल ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता सत्ता नहीं, अखंड भारत के लिए कार्य करें Gorakhpur News

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रविवार को कुशीनगर जिले के कसया में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिया निर्देश दिया।

By Edited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 11:02 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 09:41 AM (IST)
सुनील बंसल ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता सत्ता नहीं, अखंड भारत के लिए कार्य करें Gorakhpur News
सुनील बंसल ने कहा- भाजपा कार्यकर्ता सत्ता नहीं, अखंड भारत के लिए कार्य करें Gorakhpur News
गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रविवार को कुशीनगर जिले के कसया गोरक्ष क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि सत्ता के लिए नहीं बल्कि अखंड भारत के निर्माण के लिए कार्य करें। कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए मशीन नहीं बल्कि मिशन के रूप में कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गावों में रात्रि प्रवास बढ़ाने, आम जन से संवाद करने और मिल रहे फीड बैक से पदाधिकारियों की बैठक में अवगत कराने का निर्देश दिया। बंसल समापन के पाचवे व छठें सत्र में भाजपा की कार्यपद्धति व नए आयाम पर कार्यकताओं की भूमिका विषय पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे। सभी को भाजपा के नए आयाम, नए भारत निर्माण में भूमिका और भाजपा के इतिहास के बारे में बताया जाए। महामंत्री संगठन ने कहा कि गोरक्ष क्षेत्र में 15 लाख नए सदस्य बनाए जाने हैं। जिसे जो लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में समय से पूरा करें। सभी एक टीम के रूप में काम करें। सह प्रभारी सुनील भाई ओझा ने कहा कि पार्टी की आज तक की यात्रा में तमाम पड़ाव आए, बहुत परिश्रम हुआ तब हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। लोकतंत्र में कोई भी पार्टी एक संस्था है। भाजपा विचार धारा के आधार पर अलग है। उन्होंने कहा कि मोदी ट्रंप के पहले के ट्रंप हैं। आज विश्व के गणमान्य नेता हमारे देश के नेता को फालो करने लगे हैं।
सप्तम सत्र में रत्‍‌नाकर और क्षेत्रीय मंत्री डॉ धर्मेन्‍द्र सिंह ने आगामी संगठन कार्य योजना विषय पर विचार प्रस्तुत किए। शनिवार को द्वितीय सत्र में लक्ष्मण आचार्य ने वैचारिक अधिष्ठान, तृतीय सत्र में प्रदेश महामंत्री विधायक पंकज सिंह ने नए भारत के निर्माण में हमारी भूमिका विषय को रखा। संचालन श्रवण पाडेय ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी, पूर्व विधायक जयप्रकाश निषाद, लल्लन मणि, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, डॉ. सत्या पाडेय, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, व्यवस्था प्रमुख विधायक रजनीकात मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, डा. सीमा गुप्ता, केशव सिंह, दुर्गेश राय, दिवाकर मणि, दिनेश गुप्त, डॉ. छेदी शर्मा, डॉ. वीना कुमारी, चंद्रप्रभा पाडेय, रजनीश श्रीवास्तव, जिला मंत्री अमित पाडेय, डॉ. टीएन राव, शुभम पाडेय, डेविड राय, विवेक गोंड, शिशिर निषाद, धमर्ेंद्र यादव, देवेंद्र मिश्र, विनोद गुप्त, रामधनी गोंड, सुभाष यदुवंश, देवेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.