Move to Jagran APP

विधान सभा के चुनावी अभियान को रफ्तार देने गोरखपुर आएंगे सुनील बंसल और स्वतंत्रदेव

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में 27 सितंबर को पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल गोरखपुर आ रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 01:15 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 05:37 PM (IST)
विधान सभा के चुनावी अभियान को रफ्तार देने गोरखपुर आएंगे सुनील बंसल और स्वतंत्रदेव
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव स‍िंंह व सुनील बंसल। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसे लेकर संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस क्रम में 27 सितंबर को पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल गोरखपुर आ रहे हैं। वह गोरखपुर क्लब में आयोजित विस्तारकों और जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में गोरखपुर संगठनात्मक क्षेत्र के 62 विधानसभा क्षेत्रों के विस्तारक और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

विस्तारकों और जिलाध्यक्षों में जोश भरेंगे प्रदेश महामंत्री संगठन

इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और ब्रज बहादुर की मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी। 27 सितंबर को ही प्रदेश महामंत्री संगठन कुशीनगर में आयोजित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय सम्मेलन की शुरुआत भी करेंगे। इसमें क्षेत्र के दायरे में आने वाले सभी 10 जिलों के मोर्चा जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्हें चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सम्मेलन का समापन 28 सितंबर को होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव स‍िंंह मौजूद रहेंगे। मोर्चा के सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन स‍िंंह भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र स‍िंह ने बताया कि गोरखपुर और कुशीनगर में होने वाली बैठकें विधानसभा चुनाव की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं।

भाजपा के पदाधिकारी आज से करेंगे जनसंपर्क

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अगले दिन यानी 26 सितंबर से भाजपा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। अभियान महात्मा गांधी की जयंती यानी दो अक्टूबर तक चलेगा। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र स‍िंंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि किस बूथ पर कौन-कौन से पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जनसंपर्क करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीताशु स‍िंह आशु, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डा. बच्‍चा पांडेय नवीन, पंकज जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.