छात्रनेता और प्रापर्टी डीलर देते हैं दोनों गुट को संरक्षण Gorakhpur News
बताया जाता है कि छात्रनेताओं और प्रापर्टी डीलर से मिलने वाले लाभ के चक्कर में युवक उनके इशारे पर काम करते हैं। किसी तरह की बात बिगडऩे पर पुलिस को मैनेज करने का काम छात्रनेता करते हैं। इसलिए पुलिस इनसे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के मूड हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। दोनों गुट के बीच हुई घटना में छात्रनेताओं और प्रापर्टी डीलर का नाम संरक्षणदाताओं के रूप सामने आया है। इसलिए पुलिस ने हमलावरों के यूनिवर्सिटी हॉस्टल छिपे होने के संदेह में छापा डाला था। सर्विलांस के जरिए पुलिस इनके संबंधों की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि छात्रनेताओं और प्रापर्टी डीलर से मिलने वाले लाभ के चक्कर में युवक उनके इशारे पर काम करते हैं। किसी तरह की बात बिगडऩे पर पुलिस को मैनेज करने का काम छात्रनेता करते हैं। इसलिए पुलिस इनसे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के मूड हैं। सरेराह इस तरह की घटना की दोबारा न हो। इसको लेकर सख्ती बरतने की सामने आ रही है। मोहद्दीपुर में दौड़ाकर सरेराह गोली मारने की वारदात को अंजाम देने वाले शुभम सिंह सिंघाड़ा का एक छात्रनेता के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की नजर छात्रनेता और उसके साथियों पर भी है।
बिशुनपुरवा की घटना का वीडियो वायरल
बिशुनपुरवा मोड़ पर सोमवार को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सफेद रंग की कार को चार युवकों ने सड़क पर घेर लिया। कार चला रहा युवक बचने के लिए हमलावरों को कुचलने का प्रयास कर रहा है। गाड़ी मोडऩे के बाद शहर की तरफ भागने का प्रयास करता है, बिशुनपुरवा मोड़ पर पुलिया से टकराने के बाद कार का बंपर टूट गया। इस बीच कार सवार युवक के साथी बाइक से पहुंच गए। जिसके बाद हमलावर शहर की तरफ भाग निकले।
बिहार में मिली अविनाश की लोकेशन
शुभम राव के साथी अविनाश की लोकेशन पुलिस को बिहार में मिली है। वारदात के बाद वह सिवान जिले के एक होटल में ठहरा था। जानकारी होने पर पुलिस जब तक पहुंची साथियों संग निकल गया। अविनाश और उसके साथियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है।
मेडिकल कॉलेज में हुआ जितेंद्र का ऑपरेशन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती जितेंद्र यादव के पेट में लगी गोली पार हो गई है। सोमवार की रात में डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन किया। सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए जितेंद्र की स्थित में सुधार है। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आयी है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रवीण ने बताया मंदिर से लौट रहे थे
मुकदमा दर्ज कराने वाले जितेंद्र के साथी प्रवीण राय ने पुलिस को बताया कि सोमवार को साथियों के साथ तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने गया था। लौटते समय मोहद्दीपुर में शुभम सिंह सिंघाड़ा और उज्जवल सिंह ने अपने साथियों के साथ घेरकर जितेंद्र को गोली मार दी।
आरोपितों पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी। दोनों गुट के सदस्यों की सूची तैयार की जा रही है। शुभम ङ्क्षसह ङ्क्षसघाड़ा पुराना आपराधिक इतिहास है। दूसरे गुट में भी कई शातिर है। शरणदाता भी जेल जाएंगे।