थाना प्रभारी ने बेटियों को बताया कैसे करें अपनी सुरक्षा
महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह की टीम ने हरसेवकपुर नंबर दो स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। महिला थाना प्रभारी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 112 1098 181 108 102 आदि की जानकारी भी दी।
गोरखपुर, जेएनएन। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल धूसड़ के बड़ी जमुनहिया में महिलाओं व बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए। उन्हें दांव-पेंच की जानकारी दी गई। बताया गया कि वह मुसीबत के वक्त इनका प्रयोग करके अपनी रक्षा कर सकती हैं।
महिलाओं और बालिकाओं को दिया प्रशिक्षण
महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह की टीम ने हरसेवकपुर नंबर दो स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया। महिला थाना प्रभारी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 108, 102 आदि की जानकारी भी दी। उनहोंने कहा कि आज देश में ऐसा कोई स्थान और पद नहीं है जहां पर महिलाएं मौजूद नहीं हैं। महिलाओं में अपार शक्ति है। उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। शक्ति से परिचित होने के बाद महिलाओं के साथ कोई भी दुर्व्यवहार नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कभी असहाय नहीं समझना नही चाहिए। आज सरकार भी उनको आगे बढ़ाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है।
साथ ही यह भी कहा कि बेटियों को बेटों के बराबर अधिकार व सम्मान दिया जाए। महिलाओं को संकल्प दिलाया गया कि बेटा बेटी एक समान हर नारी की यही है मांग। समाजसेवी तनु शर्मा ने महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू ङ्क्षहसा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एक नाटक के जरिये बालिकाओं को प्रेरित किया गया कि वह कैसे अपनी रक्षा करें।