Move to Jagran APP

कूड़े की ढेर से पटा अत्याधुनिक निर्भया महिला पुलिस बूथ, साढे तीन साल पहले हुआ था निर्माण

सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। साढ़े तीन साल पहले शहर से सटे कतरारी रोड पर अत्याधुनिक महिला बूथ की स्थापना की गई। अब यह बूथ चारो तरफ से कूड़े से एक बार फिर पट गया है। यहां किसी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 06:15 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 06:15 AM (IST)
कूड़े की ढेर से पटा अत्याधुनिक निर्भया महिला पुलिस बूथ, साढे तीन साल पहले हुआ था निर्माण
कचरा व झाड झंखाड से पटा अत्‍याधुनिक पुलिस बूथ। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। साढ़े तीन साल पहले शहर से सटे कतरारी रोड पर अत्याधुनिक महिला बूथ की स्थापना की गई। अब यह बूथ चारो तरफ से कूड़े से एक बार फिर पट गया है। यहां न तो किसी पुलिसकर्मी की तैनाती है और न ही कोई सिस्टम ही नजर आता है। हालांकि पुलिस अधिकारी जल्द ही इस बूथ पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर देने का दावा कर रहे हैं।

loksabha election banner

2018 में बना था निर्भया महिला बूथ

जनवरी 2018 में सीसी रोड पर महिला महाविद्यालय के सामने निर्भया महिला पुलिस बूथ स्थापित किया गया। इस बूथ का रिस्पांस बेहतर मिलने पर तत्कालीन एसपी व जिलाधिकारी के प्रयास से 22 मार्च 2018 को कतरारी मोड़ पर भी अत्याधुनिक महिला पुलिस बूथ स्थापित किया गया। इसके बाद इस बूथ पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।

कूडे के ढेर व झाडझंखाड से पटा है बूथ

अब यहां ताला बंद है। बूथ कूड़े के ढेर व झाड़-झंखाड़ से पटा है। 2020 में पुलिस अधीक्षक ने उस बूथ की सफाई कराया और पुलिस की तैनाती होने से पहले ही कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ गया। जिसके चलते पुलिस कर्मियों की तैनाती का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। आज भी उस बूथ पर किसी की तैनाती नहीं है।

यह था पुलिस विभाग का मकसद

देवरिया-कतरारी व देवरिया-खोराराम मार्ग छह से सात से अधिक विद्यालय हैं, इनमें छात्राओं की संख्या भी ज्यादा है। आए दिन छात्राएं मनचलों की करतूतों का शिकार होती थीं। छात्राओं की सुरक्षा के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस बूथ स्थापित कराया था। यहां कम्प्यूटर सिस्टम, सीसी कैमरा, आन-लाइन एफआइआर की सुविधा देने की तैयारी थी। लेकिन यह योजना आज भी ठंडे बस्ते में है।

साफ-सुथरा कराया जाएगा बूथ

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बातचीत कर पुलिस बूथ को साफ-सूथरा कराया जाएगा। साथ ही पुलिस पिकेट की वहां व्यवस्था की जाएगी। बूथ में पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.