अखबार से शुरू, टीवी पर खत्म होती दिनचर्या
गोरखपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. सुरहीता राजनीति में वर्षो से हैं, लेकिन चुनाव उनके लिए चु
गोरखपुर : कांग्रेस प्रत्याशी डा. सुरहीता राजनीति में वर्षो से हैं, लेकिन चुनाव उनके लिए चुनौती है। तभी तो चुनाव जीतने के लिए भरपूर मेहनत कर रही हैं। सुबह छह बजे से शुरू होने वाली दिनचर्या आधी रात के बाद टीवी पर न्यूज देखकर खत्म होती है। कठोर परिश्रम है तो फिलहाल खान-पान का भी बहुत ज्यादा ख्याल वह नहीं रख पातीं।
सुबह छह बजे अखबारों की हेडिंग से दिनचर्या की शुरुआत होती है। सुबह 6:30 बजे दो दर्जन कार्यकर्ता चारु चंद्रपुरी कालोनी स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए चुनाव पर चर्चा होती रही। हल्का नाश्ता करने के बाद सुबह 8:30 बजे वह जनसंपर्क के लिए घर से निकली तो प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का फोन आ गया। किनारे जाकर तकरीबन छह मिनट उन्होंने बात की। इसके बाद उनका कारवां घोष कंपनी मलिन बस्ती पहुंचा। जहां पीएल पुनिया समर्थकों के साथ पहले से मौजूद थे। सलाम-दुआ के बाद डा. सुरहीता उनके साथ जनसंपर्क में निकल पड़ीं। महिलाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। करीब 45 मिनट वहां रहने के बाद कारवां डोमिनगंढ पहुंचा। इसके बाद दिव्यनगर, डिहवा, तिवरिया समेत आधा दर्जन गांवों में घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसी बीच एक मरीज का फोन आ गया। उन्होंने फोन पर ही दवा बता दी। दोपहर एक बजे वह बशारतपुर पहुंचीं जहां महिलाएं उनका इंतजार कर रही थीं। डा. सुरहीता ने 15 मिनट के भाषण में भाजपा, सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। दो बजे जनसभा समाप्त हुई तो वह पीएल पुनिया के साथ होटल शिवाय पहुंचीं। कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और जनसंपर्क के लिए निकल पड़ीं। खोराबार, सहारा स्टेट, भगत चौराहा, देवरिया बाईपास में जनसंपर्क करते-करते शाम पांच बजे गया तो वह समर्थकों के साथ कार्यालय लौट गई।