Move to Jagran APP

मुंबई के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, कोलकाता व हैदराबाद के लिए भी शुरू होगी विमान सेवा

31 मार्च से स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। शेडयूल जारी होने के बाद टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। स्पाइस का विमान गोरखपुर से मुंबई होते बंगलुरू तक जाएगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:13 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 09:51 AM (IST)
मुंबई के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, कोलकाता व हैदराबाद के लिए भी शुरू होगी विमान सेवा
मुंबई के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, कोलकाता व हैदराबाद के लिए भी शुरू होगी विमान सेवा

गोरखपुर, जेएनएन। 31 मार्च से स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। शेडयूल जारी होने के बाद विमान कंपनी ने टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि स्पाइस जेट का विमान गोरखपुर से मुंबई होते हुए बंगलुरू तक जाएगा। 2.15 घंटे में यात्री गोरखपुर से मुंबई पहुंच जाएंगे। विमान कंपनी ने टिकट का प्रारंभिक मूल्य 4447 रुपये रखा है।

loksabha election banner

स्पाइस जेट का 189 सीट वाला बोइंग विमान दोपहर 12.15 बजे मुंबई से उड़ान भरेगा जो दोपहर 2.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। दोपहर बाद 3.10 बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगा। शाम 5.25 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहां से शाम 6.05 बजे बंगलुरू के लिए उड़ान भरेगा। शाम 7.50 बजे यह विमान बंगलुरू पहुंचेगा।

30 अप्रैल से कोलकाता व हैदराबाद के लिए शुरू होगी सेवा

विमान कंपनी स्पाइस जेट और इंडिगो लंबे समय से मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए गोरखपुर से सीधी उड़ान शुरू करने की अनुमति मांग रही थी। दोनों कंपनियों में मुंबई के लिए उड़ान शुरू करने की होड़ थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्पाइस जेट को 31 मार्च को गोरखपुर से मुंबई और इंडिगो को 30 अप्रैल से कोलकाता व हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने की अनुमति मिली है। मंगलवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान की समय सारिणी (विमान के आने-जाने का समय) जारी कर दी। जिसके बाद टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। ----

दिल्ली, मुंबई, सूरत और बंगलुरू के लिए रोजाना होगी फ्लाइट

गोरखपुर एयरपोर्ट से स्पाइस जेट, इंडिगो और एयर इडिया के विमान रोजाना दिल्ली, सूरत और बंगलुरू के लिए उड़ान भरते हैं। 31 मार्च से स्पाइस जेट का विमान रोजाना मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। 30 अप्रैल से इस कड़ी में कोलकाता और हैदराबाद का नाम भी जुड़ जाएगा। स्पाइस जेट के सेल्स मैनेजर राहुल सिंह ने बताया कि 31 मार्च से 189 सीट वाला बोइंग विमान रोजाना गोरखपुर से मुंबई और बंगलुरू के लिए उड़ान भरेगा। शेडयूल जारी होने के बाद टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

आज की फ्लाइट

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - दिन 11:10 बजे

प्रस्थान - दिन 11:40 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03:05 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03:30 बजे

बंगलुरू के लिए

इंडिगो

आगमन - दोपहर 02:30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद  03:00 बजे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.