Move to Jagran APP

स्पाइस जेट ने दोपहर में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदला Gorakhpur News

इसमें से स्पाइस जेट ने पहली फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया है। पहली फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव में कंपनी का अपना तर्क है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 08:52 PM (IST)
स्पाइस जेट ने दोपहर में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदला Gorakhpur News
स्पाइस जेट ने दोपहर में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदला Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। स्पाइस जेट ने दोपहर में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल बदल दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब यह फ्लाइट मंगलवार से सप्ताह में चार दिन सुबह 11.30 बजे जाएगी। जबकि बाकी तीन दिन पूर्व में निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

loksabha election banner

गोरखपुर से दिल्ली के लिए रोजाना चार विमान भरते हैं उड़ान

उल्‍लेखनीय है कि स्पाइस जेट के दो विमान रोजाना गोरखपुर से दिल्ली की उड़ान भरते हैं। सुबह 11.30 आने वाली फ्लाइट दोपहर 12.30 गोरखपुर से दिल्ली जाती है। दोपहर बाद 3.45 बजे आने वाली दूसरी फ्लाइट शाम 4.25 बजे दिल्ली जाती है। इसमें से स्पाइस जेट ने पहली फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया है। पहली फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव में कंपनी का अपना तर्क है। कंपनी का मानना है कि विमानों का संचालन हमेशा यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए किया जाता है। यह बदलाव उसी के तहत किया गया है।

चार दिन एक घंटा पहले जाएगा विमान

मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को यह फ्लाइट सुबह 11 बजे दिल्ली से गोरखपुर आने के बाद 11.30 लौट जाएगी। सोमवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 12 बजे आने के बाद पूर्व निर्धारित समय 12.30 बजे दिल्ली रवाना होगी।

कारोबारियों के लिए दी गई है सहूलियत

स्पाइस जेट के अधिकारियों की माने तो यात्रियों की सहूलियत के लिए फ्लाइट की शेड्यूल में बदलाव किया गया है, ताकि कामकाज के सिलसिले में गोरखपुर आने वाले यात्री दोपहर की फ्लाइट से आकर शाम को दिल्ली लौट सके। गोरखपुर से दिल्ली के लिए रोजाना चार विमान उड़ान भरते हैं।

दिल्ली के लिए फ्लाइट : इंडिगो

आगमन - सुबह 9.30 बजे।

प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे।

स्पाइस जेट

आगमन - सुबह 11.00 बजे।

प्रस्थान - सुबह 11.30 बजे।

आगमन - दोपहर बाद 3.45 बजे।

प्रस्थान - शाम 4.25 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.15 बजे।

प्रस्थान - शाम 04.00 बजे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.