चार घंटे देर से आया स्पाइस जेट का विमान, यात्री परेशान
तकनीकी खामी की वजह से गुरुवार को निर्धारित समय पर हैदराबाद से उड़ान नहीं हुआ। जिसकी वजह से दिल्ली से आने वाली फ्लाइट दोपहर बाद 3.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री परेशान रहे।
गोरखपुर, जेएनएन। दिल्ली से गोरखपुर आने वाला स्पाइस जेट का विमान गुरुवार को चार घंटे देर से पहुंचा। इसके चलते दिल्ली जाने के लिए दोपहर में एयरपोर्ट पहुंचे यात्री परेशान रहें। पार्किंग में जगह न होने की वजह से दोपहर बाद मुंबई से आयी स्पाइस जेट की फ्लाइट एक घंटा रनवे पर खड़ी रही।
निर्धारित समय नहीं हुआ उड़ान
हैदराबाद से दिल्ली होते हुए गोरखपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 11.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचती है। आधे घंटे बाद यहां से यात्रियों को लेकर लौटती है। तकनीकी खामी की वजह से गुरुवार को निर्धारित समय पर हैदराबाद से उड़ान नहीं हुआ। जिसकी वजह से दिल्ली से आने वाली फ्लाइट दोपहर बाद 3.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। स्पाइस जेट की फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्री चार घंटे तक वेङ्क्षटग हाल में बैठे रहें। इसी बीच मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट भी एयरपोर्ट पर पहुंच गई। पार्किंग में जगह न होने की वजह उसे एक घंटा तक रनवे पर खड़ा करना पड़ा। जिसकी वजह से यात्री परेशान हुए।
नहीं होगी मुंबई की दूसरी उड़ान
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली दूसरी फ्लाइट शुक्रवार को कैंसिल रहेगी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि तकनीकी कारणों से उड़ान नहीं होगी। शाम चार बजे मुंबई से गोरखपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 4.30 बजे मुंबई जाती है।