वर्मी कंपोस्ट की जानकारी देने को विशेष कार्यशाला आज
गोरखपुर : जैविक कृषि में रुचि रखने वाले अथवा इस बारे में जानकारी हासिल करने के इच्छुक ल
गोरखपुर : जैविक कृषि में रुचि रखने वाले अथवा इस बारे में जानकारी हासिल करने के इच्छुक लोगों के लिए मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का प्राणि विज्ञान विभाग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें जैविक कृषि खास कर वर्मी कंपोस्ट व जैविक कीटनाशकों के उत्पादन एवं प्रयोग आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। वर्मी कंपोस्ट तथा जैविक कीटनाशकों का उत्पादन एवं प्रयोग विषय पर केंद्रित इस विशेष कार्यशाला में लोगों को प्रशिक्षित करने गुरु नानकदेव विश्वविद्यालय, अमृतसर पंजाब से प्रो. आदर्श पाल विग तथा ऊसर भूमि सुधार निगम, सिधारी आजमगढ़ के समन्वयक अनिल सिंह खास तौर पर मौजूद होंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यशाला में गोरखपुर -बस्ती मंडल के अलावा आजमगढ़ मंडल तथा बिहार से भी बड़ी संख्या में किसान व अन्य युवा भाग लेंगे।