Move to Jagran APP

सपा नेताओं ने कहा-भाजपा सरकार किसान विरोधी Gorakhpur News

सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। किसान हित में कोई काम नहीं किया गया। नहरों में पानी का संकट है। समय से खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 07:20 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 07:20 AM (IST)
सपा नेताओं ने कहा-भाजपा सरकार किसान विरोधी Gorakhpur News
सपा नेताओं ने कहा-भाजपा सरकार किसान विरोधी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के नेताओं कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने आजीवन किसानों, दलितों तथा समाज के कमजोर लोगों की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए संघर्ष किया। गांव, खेती व किसान उनकी प्राथमिकता थे। वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। आने वाले में किसान इसका माकूल जवाब देंगे।

loksabha election banner

सपा के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने पूर्व प्रधानमंत्री की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजनीति में हमेशा उनका बेदाग व्यक्तित्व रहा है। वे कुशल वक्ता के साथ प्रखर लेखक भी थे। उन्होंने राष्ट्रीय समस्याओं पर कई पुस्तकें लिखी हैं। वे कट्टर गांधीवादी थे। उन्होंने सिर्फ स्वदेशी की अवधारणा पर ही बल नहीं दिया बल्कि अपने जीवन में भी उसे उतारा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जेल की यातनाएं झेली।

सपा सरकार में हुआ किसानों का बेहतर कार्य

उन्‍होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्‍होंने किसानों के लिए बहुत काम किया। किसान आज भी उनके द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना करते हुए मिल जाएंगे। सादा जीवन उच्‍च विचार के हिमायती चौधरी चरण सिंह के बताए और सुझाए गए किसान हित के कई कार्य बाद की सरकारों ने अमल में लाया। इससे साफ जाहिर है कि वह किसानों के सर्वमान्‍य नेता थे। किसानों के शुभ चिंतक थे। समाजवादी पार्टी भी किसानों की हितैषी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में किसान खुशहाल रहा करते थे। चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी सरकार में किसानों के लिए ज्‍यादा काम हुआ है तो वह समाजवादी पार्टी की सरकार है। किसानों को कभी बिजली और पानी का संकट पैदा नहीं हुआ। समय पर खाद-बीज उपलब्‍ध होता रहा है।

नहीं आ रहा नहरों में पानी

उन्‍होंने वर्तमान सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। किसान हित में कोई काम नहीं किया गया। नहरों में पानी का संकट है। समय से खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है। बोआई को लेकर किसान अभी से चिंता में पड़ा हुआ है। आने वाले समय में किसान इसका जरूर बदला लेंगे। किसानों की आवाज दबा दी जा रही है। सपा नेताओं ने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों के साथ कोई भेद-भाव नहीं हुआ करता था। परन्‍तु वर्तमान सरकार के कारण किसानों को लगने लगा है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

वक्‍ताओं ने किसानों से अपील की है कि अभी धैर्य रखने की जरूरत है। समय आने पर किसान विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा। सपा मुखिया दिन-रात किसानों की चिंता करते हैं। किसानों के हित में बात करते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.