Move to Jagran APP

गोरखपुर महोत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे सोनू निगम

Gorakhpur Festival 2023 गोरखपुर महोत्सव में सोनू निगम अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। होत्सव के अंतिम दिन की बालीवुड नाइट में सोनू निगम अपना जलवा दिखाएंगे। आयोजन समिति बाकी कलाकारों के नामों पर विचार कर रही है। शीघ्र ही अन्य नाम फाइनल होंगे।

By Jagran NewsEdited By: Pradeep SrivastavaPublished: Mon, 21 Nov 2022 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 03:05 PM (IST)
गोरखपुर महोत्सव में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे सोनू निगम
गोरखपुर महोत्सव में सोनू निगम अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। चार साल से सोनू निगम को सीधे सुनने को लेकर गोरखपुर के संस्कृति प्रेमियों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। 11, 12 और 13 जनवरी को होने वाले गोरखपुर महोत्सव में शामिल होने की सोनू ने सहमति दे दी है। महोत्सव समिति की योजना के मुताबिक महोत्सव के अंतिम दिन की बालीवुड नाइट सोनू निगम के सुरों से सजेगी। यानी सोनू निगम 13 जनवरी को महोत्सव के मंच पर अपने हुनर का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

loksabha election banner

अन्य कलाकारों के नाम का शीघ्र होगा चयन

महोत्सव को लेकर बीते दिनों हुई बैठक की कार्यवृत्ति तैयार कर ली गई है। अब आयोजन को लेकर टेंडर फाइनल करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा अन्य कलाकारों की संभावित सूची तैयार करने में समिति के सदस्य जुट गए हैं। एक और बालीवुड कलाकार और एक भोजपुरी कलाकार के जल्द चयन को लेकर समिति विशेष रूप से गंभीर है क्योंकि उनकी सहमति लेना भी चुनौती होगी। इसे लेकर जल्द ही महोत्सव की सांस्कृतिक समिति की बैठक आयोजित होगी।

दिसंबर में महोत्सव की तैयारियों का दिया जाएगा अंतिम रूप

देश भर के कलाकारों का बायोडाटा महोत्सव समिति को प्राप्त होने लगा है। सभी बायोडाटा सांस्कृतिक समिति की बैठक में रखे जाएंगे। आमंत्रण को लेकर सर्व सम्मति से निर्णय लिया जाएगा। महोत्सव समिति के सचिव रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पूरी कोशिश होगी कि दिसंबर के पहले पखवारे तक महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया जाए।

स्थानीय कलाकारों को मंच दिए जाने पर रहेगा जोर

महोत्सव के जरिये अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मंच मिले, इसे लेकर महोत्सव समिति संजीदा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी इस पर जोर रहता है। बहुत जल्द स्थानीय कलाकारों का बायोडाटा भी समिति आमंत्रित करेगी। बीते वर्षों में मंच पा चुके कलाकारों पर नए कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसे पीछे नए कलाकारों को प्रोत्साहित करने की समिति की मंशा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.