Move to Jagran APP

बेटा ही निकला कातिल, दोस्त के साथ मिलकर की मां की हत्या

गुरुवार शाम रामजानकीनगर के नया टोला में 62 वर्षीया चंदा सिंह व उनके 12 वर्षीया नाती( पुत्री के पुत्र) का खून से सना शव मिला था। चंदा की हत्‍या उसके बेटे ने अपने दोस्‍त के साथ मिलकर कर दी ।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 09:50 AM (IST)
बेटा ही निकला कातिल, दोस्त के साथ मिलकर की मां की हत्या
मां की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार विशाल सिंह।

गोरखपुर, जेएनएन। शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकीनगर के नया टोला में गला रेतकर की गई नानी व नाती के हत्या का पर्दाफाश शुक्रवार को गया। मृतका चंदा सिंह के पुत्र विशाल सिंह ने अपने दोस्त गोलू विश्वकर्मा के साथ मिलकर उनकी व उनके नाती नैतिक की हत्या की थी। संपत्ति के बटवारे को लेकर विशाल नाराज था और इसी आक्रोश में उसने यह कदम उठाया। 

loksabha election banner

गुरुवार शाम रामजानकीनगर के नया टोला में 62 वर्षीया चंदा सिंह व उनके 12 वर्षीया नाती( पुत्री के पुत्र) का खून से सना शव मिला था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्दाफाश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही शाहपुर थाना पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम को लगाया गया था। टीम ने विशाल के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में विशाल व गोलू को एक साथ बाइक से भागते देखा था। सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि विशाल व गोलू थाना क्षेत्र के बांसमंडी बागीचे में मौजूद हैं। टीम उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उस बाइक व चाकू को भी बरामद किया घटना के दौरान जिसका प्रयोग किया गया था।

इन पर साजिश का आरोप

पुलिस ने विशाल के पिता वीरेंद्र ङ्क्षसह, पत्नी रचना व साले बीएन सिंह को हत्या के साजिश का आरोपित बनाया है। शाहपुर थाना पुलिस ने मृतका चंदा की बेटी सोनी की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार कहना है कि इन आरोपितों को घटना की जानकारी न हो, ऐसा संभव नहीं है। मुख्य आरोपित ने प्लाङ्क्षनग के तहत ही रचना को मायके पादरी बाजार भेज दिया था। घटना दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच की है। इस दौरान विशाल के पिता वीरेंद्र दुकान पर एक मैकेनिक के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने मैकेनिक को करीब साढ़े तीन बजे कुछ कार्य से भीतर भेजा तो कमरे में दोनों के शव देखकर वह घबड़ा गया। बाहर आकर उसने वीरेंद्र को इसकी जानकारी दी तो वह भी अनभिज्ञता का नाटक करने लगे। एसएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपित के साले को घटना की जानकारी न हो, ऐसा भी संभव नहीं। घटना के बाद भी आरोपित उनसे मिला है। मुख्य आरोपित का साला बीएन ङ्क्षसह एक आपराधिक छवि का व्यक्ति है। कुछ दिन पूर्व ही वह जमानत पर जेल से छूटा है। इससे पूर्व उसके पुत्र विपिन सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।   

जानिए कैसे की हत्या

घटना को लेकर विशाल ने पहले से प्लानिंग कर ली थी। उसने पादरीबाजार पुलिस चौकी के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। पुलिस के मुताबिक रास्ते में एक देसी शराब की दुकान से शराब खरीदी। बाद में विशाल व गोलू ने एक साथ शराब पी और विशाल ने उसी समय कह दिया था कि आज कुछ उसकी मां ने कुछ बोला तो वह उनकी हत्या कर देगा। घर पहुंचने पर किचेन में खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। चंदा व उनके पति के बीच संपत्ति के बटवारे को लेकर विवाद पिछले सात वर्षों से था। पति-पत्नी के बीच बात तक नहीं होती थी।

बीते 4 अक्टूबर को दोनों के बीच हुए समझौते में पति पत्नी के बीच मकान आधा-आधा बांटने का निर्णय हुआ था, लेकिन वीरेंद्र के द्वारा चंदा को सिर्फ एक ही कमरा दिया गया था। चंदा गुरुवार को उसी में खाना बना रही थीं। इसी दौरान विशाल पहुंच गया तो उन्होंने कहा कि वह किचन भी लेंगी। इसे लेकर आरोपित भड़क गया और उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। नैतिक यह सब देख रहा था तो गोलू ने उसका गला दबाया। छोड़ते ही वह बेसुध होकर गिर गया। लेकिन थोड़ी ही देर में उसे होश आ गया है। वह बाहर निकलकर जाने लगा तो गोलू ने उसे फिर से पकड़ लिया और उस पर तब तक चाकू चलाता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में प्रयोग की गई बाइक, एक चाकू व एक छूरी भी बरामद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.