दरवाजे पर थी बहन की बरात, करेंट लगने से हो गई भाई की मौत
घर में बहन की शादी थी, इसी बीच करेंट लगने से दुल्हन के भाई की मौत हो गई। पल भर मे हंसी-खुशी का माहौल गम में बदल गया। गांव के लोगों की पहल पर किसी तरह से जैसे-तैसे शादी संपन्न हुई।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 12:44 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 02:00 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। सिकरीगंज क्षेत्र के शिवपुर में गुरुवार की शाम को प्रद्युम्न मल्लाह की बेटी को शादी थी। बरात आ गई थी। परिवार के लोग बरातियों का स्वागत करने में व्यस्त थे। इसी बीच करेंट लगने से दुल्हन के भाई की मौत हो गई। पल भर मे हंसी-खुशी का माहौल गम में बदल गया। गांव के लोगों की पहल पर किसी तरह से जैसे-तैसे शादी संपन्न हुई।
प्रद्युम्न के घर सुबह से ही बरातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। उनका बेटा रघुवीर (20) भी इसी में व्यस्त था। दिन भर काम निपटाने के बाद शाम को वह हैंडपंप पर स्नान कर रहा था। हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा था। रघुवीर के स्नान करने के दौरान टुल्लू पंप के जरिए हैंडपंप में करेंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बरात हरदोई जिले से आई थी। हादसे के बाद बराती शादी संपन्न कराए बिना ही जाने लगे। गांव के लोगों ने उन्हें रोक कर शादी की रस्म पूरी कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें