Move to Jagran APP

मशहूर गायक सुरेश वाडेकर आएंगे गोरखपुर, बालीवुड नाइट के कलाकारों से सजेगी शाम

गोरखपुर महोत्सव मशहूर फिल्मी गायक कलाकार आ रहे हैं। सुरेश वाडेकर, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान जैसे गायक आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 01:29 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 01:29 PM (IST)
मशहूर गायक सुरेश वाडेकर आएंगे गोरखपुर, बालीवुड नाइट के कलाकारों से सजेगी शाम
मशहूर गायक सुरेश वाडेकर आएंगे गोरखपुर, बालीवुड नाइट के कलाकारों से सजेगी शाम

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर महोत्सव की शाम एक बार फिर मशहूर फिल्मी गायक कलाकारों से सजने जा रही है। महोत्सव की कलाकार समिति ने कलाकारों के नाम पर मुहर लगा दी है। इस बार के महोत्सव में गोरखपुर के लोगों को सुरेश वाडेकर, सुखविंदर सिंह और मोहित चौहान जैसे गायकों से रूबरू होकर उनके मशहूर गीतों को सुनने का अवसर मिलेगा।

loksabha election banner

11 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव के पहले और अंतिम दिन बालीवुड नाइट की महफिल सजेगी जबकि दूसरा दिन भोजपुरी नाइट के नाम होगा। पहले दिन के बालीवुड नाइट में सुरेश वाडेकर अपने सुरीले गीतों से लोगों को थिरकाएंगे तो रही-सही कसर पूरी करने की जिम्मेदारी लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना रानी खानम और बनारस घराने के कथक नर्तक विशाल कृष्ण पर होगी।

आस्कर अवार्ड पाने वाले कलाकार भी आएंगे

अंतिम दिन यानी 13 जनवरी के बालीवुड नाइट में आस्कर अवार्डी सुखविंदर सिंह अपने बुलंद सुर और मोहित चौहान अपने रॉक और मैलोडी गीतों से धमाल मचाएंगे। दूसरे दिन (12 जनवरी) की भोजपुरी नाइट की महफिल को मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा अपने सुरों से सजाएंगी। उनका साथ देंगे लखनऊ के नामचीन लोक गायक। स्थानीय लोक कलाकार भी भोजपुरी नाइट के मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। स्थानीय कलाकारों के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द उनके नाम भी तय कर लिए जाएंगे।

गायक कलाकार और उनके मशहूर गीत

सुरेश वाडेकर

चप्पा-चप्पा चरखा चले

और इस दिल में क्या रखा है

भौरे ने खिलाया फूल, फूल को ले गया राजकुंवर

ऐ जिंदगी गले लगा

लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है

सुखविंदर सिंह

चल छैयां-छैयां, चल छैयां-छैयां

दिल में मेरे है दर्द-ए-डिस्को

चक दे, चक दे इंडिया

होले-होले से हवा चलती है

जय हो...

मोहित चौहान

तुम से ही दिन होता है

पी लू तेरे तेरे नीले-नीले नैनों के शबनम

सांस में तेरी सांस मिले तो

नादान प¨रदे घर आ जा

मसकली मसकली

स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका

कमिश्नर एवं गोरखपुर महोत्सव के अध्यक्ष अमित गुप्त का कहना है कि महोत्सव की तैयारिया तेजी से चल रही हैं। स्थानीय कलाकारों को पूरा मौका देने के लिए आवेदन मागे जा रहे हैं। बालीवुड और भोजपुरी नाइट के लिए भी कुछ नामों पर सहमति बनी है। जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.