भोजपुरी फिल्म 'दिलदार से दिल लागल का हुआ मुहूर्त
फिल्म में मुख्य भूमिका विशाल सिंह तनुश्री चटर्जी गोपाल राय रत्नेश बर्नवाल आयज खान मनोज टाइगर सोनिया मिश्रा रागिनी यादव की होगी। गेस्ट रोल में आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी। निर्माता गौरव कुमार व निर्देशक विशाल यादव हैं।
गोरखपुर, जेएनएन। संस्कृति फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'दिलदार से दिल लागल का मुहूर्त खजनी में हुआ। अगले 20 दिन बांसगांव, सराहा इस्टेट, गोरखपुर विश्वविद्यालय, कुसम्हीं जंगल, व्ही पार्क आदि स्थानों पर शूटिंग की जाएगी।
फिल्म में मुख्य भूमिका विशाल सिंह, तनुश्री चटर्जी, गोपाल राय, रत्नेश बर्नवाल, आयज खान, मनोज टाइगर, सोनिया मिश्रा, रागिनी यादव की होगी। गेस्ट रोल में आम्रपाली दुबे भी नजर आएंगी। निर्माता गौरव कुमार व निर्देशक विशाल यादव हैं। मुहूर्त के बाद मुख्य अभिनेता विशाल सिंह ने गोरखपुर में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांसद रवि किशन की सराहना की। कहा कि गोरखपुर में कार्य करके वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
अब मल्टीप्लेक्स में उठा सकेंगे फिल्मों का लुत्फ
करीब सात माह से बंद चल रहे सिनेमाहालों की रौनक शुक्रवार से लौटने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ 15 अक्टूबर से सिनेमाहाल खोलने की अनुमति दी है, लेकिन शहर के अधिकांश मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाहाल 16 अक्टूबर से खुलेंगे। शहर में चार मल्टीप्लेक्स और तीन ङ्क्षसगल स्क्रीन सिनेमाहाल हैं। लाकडाउन के पहले तक इनमें प्रतिदिन 55 से 60 शो चलते थे और तकरीबन 12 से 15 हजार लोग फिल्म देखते थे। आसपास के जिलों से भी बहुत से लोग आते थे। छह दिन बाद सिनेमाहाल खुलने जा रहे हैं, लेकिन थिएटर मालिकों को बहुत अ'छे रिस्पांस की उम्मीद नहीं है। दीपावली से पहले कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी, ऐसे में पुरानी फिल्मों को ज्यादा दर्शक नहीं मिलेंगे। फिलहाल एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत सिनेमाहालों के भीतर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। एडी सिनेमा के निदेशक नीरज दास ने बताया कि कौन सी फिल्में लगाई जाएंगी, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। सरकार के निर्देश के मुताबिक तैयारी की जा रही है। 16 अक्टूबर से दर्शकों के लिए मल्टीप्लेक्स खुल जाएगा।