Move to Jagran APP

शिवपाल यादव ने कहा-योगी जी संत मुख्‍यमंत्री और उनका काम भी अच्‍छा Gorakhpur News

मुख्‍यंत्री योगी आदित्‍यनाथ संत हैं उनका कार्य भी अच्‍छा है पर उनकी भाषा संतों जैसी नहीं है। वह बोलते हैं ठोक दो। अधिकारियों के घर गिरा रहे हैं। अपराधियों के स्‍वजन को भी इसकी सजा मिल रही है। जबकि अपराधियों के स्‍वजन का इसमें कोई दोष नहीं है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 04:52 PM (IST)
शिवपाल यादव ने कहा-योगी जी संत मुख्‍यमंत्री और उनका काम भी अच्‍छा Gorakhpur News
प्रेस कांफ्रेंस में प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुख्‍यंत्री योगी आदित्‍यनाथ संत हैं, उनका कार्य भी अच्‍छा है, पर उनकी भाषा संतों जैसी नहीं है। वह बोलते हैं ठोक दो। अधिकारियों के घर गिरा रहे हैं। अपराधियों के स्‍वजन को भी इसकी सजा मिल रही है। जबकि अपराधियों के स्‍वजन का इसमें कोई दोष नहीं है। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को शहर के नसीराबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

सपा से गठबंधन हो सकता है विलय नहीं

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का गठबंधन समाजवादी पार्टी से हो सकता है। विधानसभा चुनाव के लिए समान विचारधारा के दलों से गठबंधन के लिए चर्चा चल रही है। इसमें समाजवादी पार्टी भी शामिल है। प्रसपा का सपा में विलय नहीं होगा। दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है। इसके लिए सपा के नेताओं को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में सरकार बनानी है।

भाजपा की गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई

 केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बाेलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज बढ़ी मंहगाई चरम पर है। जनता तबाह है। भाजपा ने रामराज्य, अच्छे दिन व विकास के दावे किए थे, लेेकिन सभी खोखले साबित हुए। सरकार की विफलता से देश व प्रदेश में महंगाई चरम पर हैं। सरकार की गलत नीतियों का ही नतीजा रहा जिससे लाखों मजदूर सड़कों पर आ गए। तमाम लोगों की नौकरियां छीन गई।

उन्होंने प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्होंने कहा कि आज भाजपा के शासनकाल में भाजपा के ही विधायक हैं असंतुष्ट हैं। वह धरने पर भी बैठ चुके हैं। आगामी चुनाव में इसका असर दिख सकता है। पंश्चिम बंगाल चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा भले ही ममता के पीछे पड़ी है, लेकिन सरकार ममता की ही बनेगी। बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की आंतरिक कलह का असर दिख सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.