UP Crime: यहां पांच माह में सात लोगों ने बहाया अपनों का खून, कहीं पति-पत्नी तो कोई बना मां-बाप का हत्यारा
Gorakhpur Crime News गोरखपुर जिले में पांच महीने में सात लोगों ने अपनों का खून बहाया। कहीं अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी का रिश्ता दागदार हुआ तो कहीं संपत्ति के लिए अपना बेटा ही मां-बाप का हत्यारा बन बैठा।
By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Fri, 26 May 2023 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 10:42 AM (IST)
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। पांच माह के भीतर जिले में सात घटनाएं हुई हैं, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। अवैध संबंध व संपत्ति के विवाद में पति-पत्नी का रिश्ता दागदार हुआ तो बेटा मां-बाप का हत्यारा बन गया। वर्ष 2022 में 18 लोगों ने अपनों का खून बहाया था।
कब-कब हुआ रिश्तों का कत्ल
- 01 मई, 2023 : खजनी के बरडाड गांव में पत्नी को पीट रहे युवक ने बचाने पहुंचे मां-बाप की पीटकर हत्या कर दी।
- 13 अप्रैल, 2023 : बांसगांव थाना क्षेत्र के महिलवार गांव में संपत्ति के लालच में पत्नी ने पति रमेश मौर्या की हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी। रमेश के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने महिला को जेल भेजा।
- 12 मार्च, 2023 : तिवारीपुर की आवास विकास कालोनी में 30 हजार रुपये के लिए मधुर मुरली गुप्ता की हत्या उनके बड़े पुत्र प्रिंस ने कर दी। आरी से गर्दन काटकर अलग करने के बाद ट्राली बैग में रखकर फेंक दिया। छोटे भाई की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।
- 25 फरवरी, 2023: सहजनवां के सहबाजगंज मोहल्ले में चाट विक्रेता अवधेश गुप्ता व उनके दोनों पुत्र आर्यन और आरव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। संपत्ति के लालच में दूसरी पत्नी नीलम ने घटना को अंजाम दिया। सास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नीलम को जेल भेजा।
- 04 फरवरी, 2023 : बड़हलगंज थानाक्षेत्र स्थित खड़ेसरी गांव के सिवान में बारीडीहा में रहने वाले राजगीर गिरजेश उर्फ गोलू का शव मिला था। भाई उग्रसेन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आठ फरवरी को पुलिस ने इसका राजफाश करते हुए गिरजेश की पत्नी उसके प्रेमी सहित चार लोगों को जेल भेजा।
- 25 जनवरी, 2023 : राजघाट के खुर्रमपुर मोहल्ले में रहने वाले शरदचंद्र पाल ने अवैध संबंध के संदेह में पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद थाने पहुंचकर शरद ने हत्या करने की सूचना पुलिसकर्मियों को दी। स्कूल बस चलाकर परिवार की जीविका चलाने वाले शरद को पत्नी के चरित्र पर संदेह था।
- 17 फरवरी, 2022 : गुलरिहा के सराय गुलरिहा गांव में बरामदे में सो रहे शिक्षक इरशाद पर बहन ने प्रेमी सूरज यादव से जानलेवा हमला करा दिया। डेढ़ माह तक कोमा में रहे इरशाद की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सर्विलांस के जरिये घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने इरशाद की बहन व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
- 16 फरवरी, 2022 : पिपराइच के चकिया गांव निवासी नारदमुनि का शव गांव के बाहर नहर के पास दफनाया मिला। छानबीन में पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव को दफन करा दिया। सर्विलांस की मदद से घटना का पर्दाफाश कर आरोपितों को जेल भेजा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें