Move to Jagran APP

Panchayat Chunav: प्रधान के एक पर सात-सात दावेदार, 1294 पदों के लिए 8822 प्रत्‍याशी मैदान में

गोरखपुर में प्रधान पद के 11376 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 2564 ने पर्चा वापस ले लिया। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 15928 वैध पर्चों में से 369 पर्चे वापस लिए गए। 8666 उम्मीदवार निर्विरोध सदस्य चुने जा चुके हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 08:58 PM (IST)
Panchayat Chunav: प्रधान के एक पर सात-सात दावेदार, 1294 पदों के लिए 8822 प्रत्‍याशी मैदान में
गोरखपुर में प्रधान पद के लिए सबसे अधिक उम्‍मीदवार मैदान में हैं। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद पर्चा वापसी व प्रतीक चिन्ह आवंटन का काम पूरा हो चुका है। गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से मैदान में बचे उम्मीदवारों का वास्तविक आंकड़ा जारी किया गया। जिले में ग्राम प्रधान के 1294 पदों के लिए 8822 उम्मीदवार मैदान में हैं। यानी एक पद पर छह से अधिक उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 56 उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर भी 93 नाम वापस लिए गए और 68 पदों के सापेक्ष 868 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं।

loksabha election banner

ग्राम पंचायत सदस्य पद पर आधे से अधिक उम्मीदवार हुए निर्विरोध

जिले में प्रधान पद के 11376 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से 2564 ने पर्चा वापस ले लिया। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 15928 वैध पर्चों में से 369 पर्चे वापस लिए गए। 8666 उम्मीदवार निर्विरोध सदस्य चुने जा चुके हैं। अब बचे पदों पर 6893 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। बीडीसी के 8844 प्रत्याशियों में से 613 ने नाम वापस ले लिया। अब मैदान में इस पद के लिए 8175 उम्मीदवार रह गए हैं। तीन ब्लाकों को छोड़कर बाकी सभी ब्लाकों में किसी न किसी वार्ड में निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं।

ब्लाक प्रधान नाम वापसी बचे उम्मीदवार बीडीसी नाम वापसी बचे उम्मीदवार

पाली 71 465 32 349

सहजनवां 129 449 12 345

पिपरौली 131 403 63 546

जंगल कौड़िया 88 297 14 237

चरगांवा 54 341 30 487

भटहट 114 410 17 487

पिपराइच 94 410 47 470

सरदारनगर 96 342 29 520

खोराबार 104 309 40 407

ब्रम्हपुर 162 511 19 480

कौड़ीराम 115 445 06 358

बांसगांव 137 446 17 390

उरुवां 150 646 32 422

गगहा 168 503 37 382

खजनी 182 582 50 423

बेलघाट 224 647 41 326

गोला 147 443 07 258

बड़हलगंज 164 443 65 458

कैंपियरगंज 145 45 38 532

भरोहिया 89 274 17 298

कुल 2564 8822 613 8175


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.