Move to Jagran APP

देवरिया में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची सरयू नदी, 70 घरों में घुसा बाढ़ का पानी

देवरिया में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बरहज तहसील क्षेत्र में सरयू व राप्ती का जलस्तर बढ़ने से 70 घरों में पानी घुस गया है। राहत व बचाव के इंतजाम नाकाफी है। सरयू नदी के खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर बह रही है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 03:15 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 03:15 PM (IST)
देवरिया में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची सरयू नदी, 70 घरों में घुसा बाढ़ का पानी
बरहज के विशुनपुर देवार में घरों में घुसा बाढ़ का पानी। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : देवरिया जिले में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बरहज तहसील क्षेत्र में सरयू व राप्ती का जलस्तर बढ़ने से 70 घरों में पानी घुस गया है। राहत व बचाव के इंतजाम नाकाफी है। सरयू नदी के खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर बह रही है।

loksabha election banner

कई घरों में घुस गया है बाढ़ का पानी

क्षेत्र में सरयू और राप्ती नदी विकराल रूप धारण करने के बाद भदिला प्रथम, विशुनपुर देवार के विभिन्न टोलों, नौकाटोला के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बरहज घाट से परसिया देवार, विशुनपुर देवार मुख्य बंधे से बाढ़ का पानी टकरा रहा है। सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 67.85 मीटर पर बह रही है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर है। 24 घंटे में जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि हुई है। सबसे मुसीबत में भदिला प्रथम के लोग हैं।

घर से बाहर आने-जाने के लिए लोग कर रहे नाव का प्रयोग

भदिला प्रथम गांव के शिवगोविंद, रामनारायण, धमडी, लक्ष्मण, छंगूर, रामबिलास, रामबाबू,शिवचंद सहित 30 लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग घरों से बाहर आने -जाने के लिए नाव का प्रयोग कर रहे हैं। उधर विशुनपुर देवार के जरलहवा टोला के 20 घर, नई दलित बस्ती के 10 घरों, दलित बस्ती के 20 घरों में सरयू नदी के बाढ़ का पानी घुस गया है। इसी तरह से रगरगंज, पटेल नगर केवटलिया, तिवारीपुर में कई घर पानी से घिरे हुए हैं। रामजानकी मार्ग पर बेलडाड़ से कपरवार तक बाढ़ का पानी सड़क से टकरा रहा है।

भदिला प्रथम के लोगों को नहीं मिली कोई सहायता

बरहज तहसील क्षेत्र का ग्राम भदिला प्रथम गोरखपुर जनपद से सटा है। यहां की आबादी 2500 और 250 घर हैं। लोग छह माह बाढ़ की विभीषिका झेलने को विवश रहते हैं। रात 30 घरों में पानी घुस गया। आसपास गोरखपुर जनपद के गांव हैं, जहां लोगों को सहायता प्रशासन द्वारा दी जा रही है। देवरिया के गांव भदिला प्रथम के लोगों को कोई सहायता नहीं मिल सकी है। शिवगोविंद, अनिल कुमार, शिवचंद यादव ने बताया कि अभी तक नाव लगाने के अतिरिक्त कोई सहायता नहीं मिली है। बगल के गोरखपुर जनपद के गांवों को राहत सहायता दी जा रही है।

बंधों के रेन कट बन न जाए तबाही का कारण

सरयू नदी पार परसिया देवार से विशुनपुर देवार तक करीब पांच किमी तटबंध का मरम्मत नहीं हुआ है। बरसात के कारण जगह जगह बड़े आकार के रेन कट बन गए हैं। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कई दसरसरिया, बरमहवा के पास पानी बंधे से टकरा रहा है। ऐसे में बाढ़ के पानी का दवाब बढ़ा तो तबाही हो सकता है। परसिया देवार की बड़ी आबादी, खेती प्रभावित हो सकती है।

एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव, सीओ देव आनंद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली। कटान प्रभावित गांव कटइलवा में सरयू तट पर निर्माणाधीन बचाव कार्य का जायजा लिया। ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। भदिला प्रथम के प्रभावित लोगों को सहायता दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.