Move to Jagran APP

सरदार पटेल की 144वीं जयंती : राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े भाजपाई Gorakhpur News

लौह पुरुष सरदार पटेल की 144वीं जयंती पर गुरुवार को भाजपा की महानगर इकाई की ओर से रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 03:07 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 03:07 PM (IST)
सरदार पटेल की 144वीं जयंती : राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े भाजपाई Gorakhpur News
सरदार पटेल की 144वीं जयंती : राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े भाजपाई Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। लौह पुरुष सरदार पटेल की 144 वीं जयंती पर गुरुवार को भाजपा की महानगर इकाई की ओर से रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट से राष्ट्रीय एक ता के लिए आयोजित इस दौड़ कार्यक्रम का नेतृत्व सदर सांसद रवि किशन ने किया।

prime article banner

दौड़ काली मंदिर स्थित वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर सदर सांसद ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न संगठनों, राजनैतिक, पार्टियां और खेल जगत से जुड़े लोगों हिस्सा ले रहे हैं।

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी जयंती

मोदी सरकार ने इस आयोजन के माध्यम से हिंदुस्तान को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष की जयंती को यादगार बनाने की कोशिश की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद सरदार पटेल की यह पहली जयंती है। सरदार पटेल की 144वीं जयंती को 'रन फॉर यूनिटी' के जरिए 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में भी प्रचारित किया जा रहा है।

सम्‍मानित हुए प्रतिभागी

सदर सांसद ने दौड़ लगाने वाले प्रतिभागियों को पटेल चौक पर सम्मानित भी किया। इस मौके पर नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, डॉ धर्मेंद्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, डॉ सत्या पांडेय, राकेश सिंह पहलवान, निरंकार त्रिपाठी, बृजेश राम त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, समरेंद्र विक्रम सिंह, रणवीर सिंह, अर्चना सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, पवन दुबे आदि मौजूद रहे।

सपाई ने भी मनाई पटेल की जयंती

सरदार बल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयन्ती बेतियाहाता स्थित सपा कार्यालय पर मनाई गई। सपाइयों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने के बाद सपा कार्यालय से शोभायात्रा  निकाली। बेतियाहाता चौक, शास्त्री चौक, इंदिरा तिराहा होते हुए गोलघर काली मंदिर के पास स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पहुंची जहां माल्यर्पण किया गया। पार्टी कार्यालय पर हुई गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ संकल्प वाले कुशल प्रशासक थे। उनके प्रयासों और निर्णय के कारण देश की स्वतंत्रता के बाद 565 रियासतों को भारत देश में शामिल कर अपनी दूरदृष्टि का परिचय दिया। इसी का परिणाम है कि आज भारत अखंड है। उन्होंने भारत की एकता एवं साम्प्रदायिक सद्भभाव के लिए ही आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर साहस का परिचय दिया था।निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था भाजपा सरकार के नियंत्रण में नहीं रह गई है।हालात दिन पर दिन गंभीर होते जा रहे हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं आए दिन की बातें हो गई हैं।

भाजपा को कोसा

महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने कहा कि आज देश व प्रदेश के हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं। हिंदू को मुस्लिम से, हिंदू को हिंदू से, मुस्लिम को मुस्लिम से लड़ाकर आपस में सभी को एक दुसरे से लड़ाकर सामाजिक सद्भाव बिगाडा जा रहा है। भाजपा सरकार के पास नागरिकों की मूल समस्याओं का समाधान नहीं है। ऐसा लगता है कि जैसे प्रशासन पंगु हो गया है और भाजपा सरकार की राजनीतिक इच्छा शक्ति आखिरी सांसे ले रही है।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से  जवाहरलाल मौर्य, चंद्रबली यादव, यशपाल रावत, अवधेश यादव, रजनीश यादव, अशोक यादव, श्यामदेव निषाद, सिंहासन यादव, संजय पहलवान, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, श्याम देव निषाद, राम लखन पासवान, प्रमोद यादव, रामनाथ यादव, रामजतन यादव, मनोज यादव, राघवेंद्र तिवारी राजू, खरभान यादव, जयराम यादव, रूपावती बेलदार, कालीशंकर, विक्रम यादव, गिरीश यादव, करुणानिधान, मनोज निषाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.