Move to Jagran APP

कुशीनगर के बौद्ध भिक्षु से बात करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

प्रांत संपर्क प्रमुख ने भंते महेंद्र से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख 29 नवंबर को देश के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से विचार साझा करेंगे। संघ मुख्यालय नागपुर से उनका संबोधन होगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:58 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:29 AM (IST)
कुशीनगर के बौद्ध भिक्षु से बात करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
संघ प्रमुख मोहन भागवत की फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। संघ प्रमुख मोहन भागवत 29 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान कुशीनगर के पूर्व अध्यक्ष बौद्ध भिक्षु भंते महेंद्र से आनलाइन वार्ता कर विचार साझा करेंगे। शुक्रवार को संघ प्रमुख का संदेश लेकर प्रांत संपर्क प्रमुख अरुण प्रकाश मल्ल उनके पास पहुंचे।

loksabha election banner

29 नवंबर को करेंगे आनलाइन वार्ता

 प्रांत संपर्क प्रमुख ने भंते महेंद्र से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ प्रमुख 29 नवंबर को देश के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से विचार साझा करेंगे। संघ मुख्यालय नागपुर से उनका संबोधन होगा। भंते महेंद्र ने कहा कि संघ प्रमुख से आनलाइन जुडऩे वार्ता के लिए निमंत्रण मिलना प्रसन्नता व सौभाग्य की बात है। उनसे विचारों का आदान-प्रदान होगा। संघ के स्वयंसेवकों ने प्रारम्भ से ही समाज व राष्ट्र के उन्नयन के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। संघ भारत को पुन: विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करना चाहता है और देश धीरे-धीरे उस ओर बढ़ भी रहा है। संघ के कार्यों की प्रशंसा अनेक राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भी की है। संघ प्रमुख का उद्बोधन सुनने की उन्हें प्रतीक्षा है। संपर्क प्रमुख ने भंते महेंद्र को संघ की पुस्तिका भी भेंट की। इस मौके पर सह जिला संघचालक डा. चंद्रशेखर, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश भी उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.