Move to Jagran APP

Coronavirus: दस पुलिस कर्मियों का रोजाना लिया जाएगा नमूना, घर-घर जाएंगी टीमें Gorakhpur News

Coronavirus पुलिस कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण मिलने के बाद अब प्रतिदिन दस पुलिस कर्मियों का नमूना लिया जाएगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 01:21 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 02:13 PM (IST)
Coronavirus: दस पुलिस कर्मियों का रोजाना लिया जाएगा नमूना, घर-घर जाएंगी टीमें Gorakhpur News
Coronavirus: दस पुलिस कर्मियों का रोजाना लिया जाएगा नमूना, घर-घर जाएंगी टीमें Gorakhpur News

महराजगंज, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए रोजाना महराजगंज में दस पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस आफिस में तैनात पुलिसवालों को जिला अस्पताल में जाकर सैंपल देना होगा। जबकि पुलिस लाइन में खुद स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी। हेड कांस्टेबल के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के सभी कार्यालयों को नियमित सैनिटाइज कराया जाएगा। पुलिस महकमे करीब ढाई हजार पुलिसकर्मी हैं। इनमें से मात्र तीन सौ पुलिसकर्मियों की ही जांच हो पाई है। सबसे अधिक संख्या एसपी आफिस की है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि पब्लिक के बीच पुलिस की मौजूदगी सबसे अधिक होती है। लिहाजा संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। 10 लोगों की रोजाना जांच हो रही है। इसे बढ़ाया जाएगा।

loksabha election banner

पुलिस लाइन में अस्थाई क्वारंटाइन सेंटर

एसपी की पहल पर पुलिस लाइन में अस्थाई क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। अवकाश से वापस लौटे कांस्टेबल, उप निरीक्षक व इंस्पेक्टर को सात दिन के लिए पुलिस लाइन में क्वारंटाइन कराया जाता है। फिर सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा जाता है।

महकमे में तेजी से पांव फैला रहा कोरोना

पुलिस महकमे में कोरोना तेजी से पाव फैला रहा है। अवकाश के बाद पुलिस लाइन में क्वारंटाइन किए गए चार पुलिसकर्मी जांच में संक्रमित मिल चुके हैं। एसपी आफिस से लेकर अधिकारियों के आवास तक कोरोना की दस्तक हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सैंपल लिए जाने की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। पुलिस लाइन को सैनिटाइज किया जा रहा है।

बुखार-खांसी के मरीजों को चिह्नित करने का अभियान शुरू

घर-घर कोविड विशेष सर्विलांस अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों के सेहत का हाल पूछना शुरू कर दी। मरीजों की हेल्थ स्टेट्स की जानकारी एकत्रित कर हेल्थ डिपार्टमेंट को भेजेगी, ताकि कोविड-19 के मरीजों की स्क्रीनिंग किया जा सके और उनकी जांच करने के बाद उनका इलाज किया जा सके। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि सर्विलांस अभियान के लिए 833 टीम गठित है। सभी टीमों द्वारा खांसी-बुखार के रोगियों को चिन्हित किया जा रहा है। यदि कोई गंभीर रोगी मिलता है तो उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा।

दो पुलिसकर्मियों समेत सात मिले पॉजिटिव

महराजगंज में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन व चार जुलाई को भेजे गए नमूनों में सोमवार को सात कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जबकि एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे  अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पॉजिटिव मरीजों में पीआरवी पुलिस के आरक्षी समेत दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा एक मिठौरा के कंचनपुर, एक सिसवा के रामगढ़वा, एक धानी के नौसागर, एक फरेंदा के पिपरामौनी व एक बृजमनगंज का निवासी है। सभी को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर पुरैना में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि आज सात लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिले में कुल कोरोना मामले 224 हो गए हैं। जिनमें कुल सक्रिय मामलों की संख्या 69 है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 152 हो गई है। तीन लोगों की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए रोजाना सैंपलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को कुल 320 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.