Move to Jagran APP

सपाइयों ने शुरू किया सपा अध्‍यक्ष का पत्र घर-घर वितरित करने का काम Gorakhpur News

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्‍व में नगर निगम से पत्र वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 04:53 PM (IST)
सपाइयों ने शुरू किया सपा अध्‍यक्ष का पत्र घर-घर वितरित करने का काम Gorakhpur News
सपाइयों ने शुरू किया सपा अध्‍यक्ष का पत्र घर-घर वितरित करने का काम Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यकर्ताओं ने सोमवार से 'आह्वान कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पत्र वितरित करने का काम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत नगर निगम द्वार से की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा।

prime article banner

नगर निगम से सुबह शुरू हुआ कार्यक्रम

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्‍व में नगर निगम से शुरू कार्यक्रम में कहा गया कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। कोरोना काल में सरकार ने गरीबों और श्रमिकों का ख्‍याल ही नहीं रखा। लाकडाउन के कारण प्रदेश के तमाम कामगार बेरोजगार हो गए हैं। लोगों के सामने घर परिवार चलाने का संकट पैदा हो गया है। इस संबंध में सरकार ने कोई काम नहीं किया है। मजबूर होकर कामगार अपने कार्य स्‍थल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी

वक्‍ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से पूंजीपतियों की हितैषी रही है। यही कारण है कि गरीबों, किसानों और श्रमिकों की तरफ वह ध्‍यान नहीं दे रही है। जनता इसे अच्‍छी तरह से समझ रही है। सपा शासन काल के दौरान हुए कार्यों से जनता अब भी प्रभावित है। जनता ने परिवर्त का मन बना लिया है। वह भाजपा सरकार से ऊब गई है। यही कारण है कि सपा कार्यकर्ता जन समस्‍याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन करते रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे।

इस दौरान  पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने भाजपा सरकार को श्रमिक व गरीब विरोधी बताया। संचालन निवर्तमान महानगर महासचिव सिंहासन सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में अमीरउद्दीन अंसारी, चंद्रभान प्रजापति, वेंकटेश्वर नाथ तिवारी, अशोक चौधरी, जितेंद्र यादव, जनार्दन चौधरी,  चर्चिल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

60 से अधिक लोगों ने ग्रहण की सपा की सदस्यता

गोरखपुर शहर के बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में 60 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि नये सदस्य पार्टी की ताकत बनेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का 'आह्वान नाम से जारी संदेश सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता वितरित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम दो सप्ताह तक चलेगा। इस मौके पर अन्नू प्रसाद, अमर पासवान, मैना भाई, रणजीत पासवान, जितेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, अमित सिंह सैंथवार, राहुल गुप्ता, श्याम यादव, इरशाद अहमद, भोला यादव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.