Move to Jagran APP

युवाओं को संगठन से जोडऩे का कार्य कर रही सपा Gorakhpur News

सपा नेता ने कहा कि देश का युवा वर्ग ही देश और प्रदेश का विकास कर सकता है। इसलिए समाजवादी पार्टी का पूरा जोर युवाओं पर है। युवाओं को सपा की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 09:22 AM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 09:22 AM (IST)
युवाओं को संगठन से जोडऩे का कार्य कर रही सपा Gorakhpur News
युवाओं को संगठन से जोडऩे का कार्य कर रही सपा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर वह युवाओं को संगठन से जोडऩे के अभियान में लगे हैं। जुझारू युवाओं को चिह्नित कर उन्हें संगठन से जोडऩे का कार्य किया जाएगा।

loksabha election banner

वह यहां बेहिताहाता स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा व युवजन सभा के कार्यकर्ता सिर्फ विकास की बात करेंगे। भाजपा के लोगों से पूछा जाएगा कि उन्होंने युवाओं के रोजगार तथा किसानों के उत्थान के लिए क्या किया।

सपा शासन से सभी वर्गों का हुआ विकास

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि सपा के शासन काल में सभी वर्गों का विकास हुआ है। छात्र, किसान, व्‍यवसायी, उद्योग धंधे का ठीक से विकास किया गया है। वर्तमान भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास कार्य पूरी तरह से ठप है।

युवा ही देश के भविष्‍य

सपा नेता ने कहा कि देश का युवा वर्ग ही देश और प्रदेश का विकास कर सकता है। इसलिए समाजवादी पार्टी का पूरा जोर युवाओं पर है। युवाओं को सपा की नीतियों से अवगत कराया जाएगा ताकि वह बड़ी संख्‍या में शामिल हो सकें।

बैठक की अध्यक्षता अखिलेश यादव व संचालन शब्बीर कुरैशी ने किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल मौजूद, अवधेश यादव, रजनीश यादव, पंकज शाही, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शकील अंसारी, सिंहासन यादव, कीर्तिनिधि पांडेय, संजय पहलवान, कपिल मुनि यादव आदि मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.