Move to Jagran APP

MLC Election: मतदाता बनाने के लिए गांव-गांव पहुंचेंगे सपा कार्यकर्ता, सौंपी गई जिम्मेदारी

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदाता बनाएंगे। इसके लिए वे क्षेत्र को सेक्टर में बांटकर लोगों तक मतदाता फार्म पहुंचाएंगे। पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Thu, 06 Oct 2022 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 09:18 AM (IST)
MLC Election: मतदाता बनाने के लिए गांव-गांव पहुंचेंगे सपा कार्यकर्ता, सौंपी गई जिम्मेदारी
मतदाता बनाने के लिए गांव-गांव पहुंचेंगे सपा कार्यकर्ता। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी ताकत झोंक दी है। मतदाता बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचेंगे। मतदाता बनाने के साथ उन्हें जागरूक कर मत के महत्व को भी बताएंगे।

loksabha election banner

क्षेत्र को सेक्टर में बांटकर लोगों तक पहुंचाएंगे मतदाता फार्म

अधिक से अधिक मतदाता बनाने के लिए पार्टी ने पहले से ही क्षेत्र को सेक्टर में बांट दिया है। लोगों तक मतदाता फार्म पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है, जो पार्टी उम्मीदवार को जीत दिलाने में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव की कमजोर कड़ियों को भी मजबूत करने में जुट गए हैं। ताकि, गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को जश्न मनाने का मौका दे सकें। कार्यकर्ता मतदाता बनाने के साथ सदस्य बनाने पर भी जोर दे रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी शुरू की तैयारी

पार्टी गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र और निकाय चुनाव के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी कर रही है। जनपद में अभी तक करीब ढाई लाख सदस्य बन गए हैं। हालांकि, निर्धारित दस लाख के लक्ष्य से यह संख्या काफी कम है। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ है। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश यादव कहते हैं कि सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा।

अधिक से अधिक मतदाता बनाने पर जोर

वर्तमान में गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिक से अधिक मतदाता बनाने पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 2019 से पहले के ग्रेजुएट लोगों को मतदाता बनाना है। यह चुनाव नए मतदाता सूची से ही होता है, ऐसे में पार्टी को फिर से शून्य से शुरुआत करनी होगी। चिन्हित कर लोगों तक फार्म पहुंचाकर मतदाता बनाया जाएगा। मतदाताओं की संख्या ही जीत सुनिश्चित करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.