Move to Jagran APP

साझा बैठक में बोले कार्यकर्ता- सपा व महान दल प्रदेश में बनाएंगे सरकार Gorakhpur News

समाजवादी पार्टी और महान दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं की संयुक्‍त बैठक हुई। बैठक में योगी सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 05:00 PM (IST)
साझा बैठक में बोले कार्यकर्ता- सपा व महान दल प्रदेश में बनाएंगे सरकार Gorakhpur News
साझा बैठक में बोले कार्यकर्ता- सपा व महान दल प्रदेश में बनाएंगे सरकार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी और महान दल की कुशीनगर में हुई बैठक में वक्‍ताओं ने कहा कि सपा और महान दल मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। प्रदेश की जनता योगी सरकार से ऊब गई है। अब वह विकल्‍प के रूप में सपा और महान दल की ओर आस लगाए बैठी है। इसलिए जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार में हो रहे अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

loksabha election banner

बैठक में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के निर्देश पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। इसमें संकल्प लिया गया कि गठबंधन के दम पर प्रदेश में सरकार बनायी जाएगी और भाजपा को सत्ता से दूर किया जाएगा।

सपा-महान दल का गठबंधन होगा मजबूत

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूत होगा तो सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब दिया जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाई जाएगी। महान दल के जिलाध्यक्ष राजू कुशवाहा ने कहा कि अब दोनों दलों के कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्य हो गए हैं। अब प्रत्येक माह दोनों दलों की संयुक्त बैठक की जाएगी। वक्‍ताओं ने कहा कि दोनो दलों के नेता और कार्यकर्ता संयुक्‍त रूप से गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार करेंगे। साथ ही भाजपा की तरफ से किए जा रहे भेदभाव के बारे में भी जनता को बताएंगे। बैठक में कहा गया कि इससे विकल्‍प के रूप में आस भरी निगाह से सपा और महान दल की तरफ देख रही जनता में भी आंदोलन के लिए तैयार होगी। भाजपा की विफल सरकार के खिलाफ जनता को एकजुट करना होगा। बैठक में कहा गया कि जनसमस्‍याओं को लेकर जब भी आंदोलन, धरना-प्रदर्शन होगा तो उसमें दोनो दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य, जिला महासचिव बुनेला कुशवाहा, सचिव हीरालाल कुशवाहा, युवा मंच के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, उपाध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, महासचिव सुनील कुशवाहा, संतोष कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ताओं कास्वागत किया गया। सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, निठुरी राजभर, लवकुश यादव, शाहजहां हुसैन, सेराज अहमद आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.