विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस-यूक्रेन युद्ध भी पर्यटन व्यवसाय को करेगा प्रभावित: समीरा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 13 Mar 2022 10:45 PM (IST)

कुशीनगर में श्रीलंका के वाणिज्य दूत केके संदुन समीरा ने की बुद्ध की पूजा कहा पर्यटन व्यवसाय से श्रीलंका को ...और पढ़ें

रूस-यूक्रेन युद्ध भी पर्यटन व्यवसाय को करेगा प्रभावित: समीरा
रूस-यूक्रेन युद्ध भी पर्यटन व्यवसाय को करेगा प्रभावित: समीरा

कुशीनगर: श्रीलंका के मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावास के वाणिज्य दूत केके संदुन समीरा ने कहा कि श्रीलंका को पर्यटन व्यवसाय से हर साल 4.5 बिलियन डालर की आय होती थी, लेकिन कोरोना ने व्यवसाय को काफी प्रभावित किया है। इससे उनका देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। काफी संख्या में श्रीलंकाई विदेशों में काम करते थे। इससे भी विदेशी मुद्रा प्राप्त होती थी। कोरोना के कारण जो लोग विदेशों से लौट कर श्रीलंका आए वह अभी तक विदेश नहीं लौट सके हैं। इस वजह से आय में कमी हो रही है। विदेशी पर्यटक भी श्रीलंका नहीं आ रहे हैं। इसके अलवा रूस-यूक्रेन युद्ध से भी पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

वह शनिवार की शाम छह सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में पूजन-अर्चन करने आए थे। उन्होंने विश्व शांति और भारत-श्रीलंका के बीच प्राचीन काल से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों की और मजबूती के लिए भगवान बुद्ध की विशेष पूजा की। आशा व्यक्त की कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रारंभ हो जाने से पर्यटन व्यवसाय पुन: पटरी पर लौट आएगा और श्रीलंका की आर्थिक स्थिति में शीघ्र सुधार होगा।

उन्होंने जागरण को बताया कि यहां आकर उन्हें काफी शांति मिली है। वह यहां से अच्छा अनुभव लेकर जा रहे हैं। यह दल बौद्ध परिपथ के चार महत्वपूर्ण स्थलों, लुम्बिनी (नेपाल), बोधगया, सारनाथ व कुशीनगर के भ्रमण पर हैं। श्रीलंकाई दल बोध गया से यहां पहुंचा और रविवार की प्रात: लुम्बिनी के लिए रवाना हो गया। उनके साथ मुंबई वाणिज्य दूतावास की वीजा काउंसलर आफिसर सुमिथ्रा मीगासमुल्ला, चेन्नई स्थित उप उच्चायुक्त आफिस की फ‌र्स्ट सेक्रेटरी निलंगा हट्टीआरच्ची आदि मौजूद रहे।