दुष्कर्म का आरोपित इनामी शिक्षक गिरफ्तार, जानें- किस युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा Gorakhpur News
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पडरौना कोतवाली के मोईनुल हक अंसारी दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा था। वह पेशे से परिषदीय शिक्षक है।
गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जिले के पडरौना नगर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक पर गांव की ही युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
परिषदीय स्कूल में शिक्षक है मोईनुल हक अंसारी
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पडरौना कोतवाली के मोईनुल हक अंसारी दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा था। वह पेशे से परिषदीय शिक्षक है। गांव की ही युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।
घटना के बाद से चल रहा था फरार
घटना के बाद से ही मोईनुल हक अंसारी फरार चल रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए काफी परेशान थी। जब वह गिरफ्तार नहीं हुआ तो पुलिस ने अंतत: उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनमा घोषित कर दिया।
गांव से ही हुआ गिरफ्तार
सुबह पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में निरीक्षक पवन सिंह, एसआई दिवाकर प्रसाद मिश्र, हेकां. सच्चिदानंद, शंभूनाथ राय, राममिलन साहनी, रणविजय सिंह, अमित सिंह शामिल रहे। एसपी ने बताया कि सेवरही पुलिस ने अंतरप्रांतीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी की बाइक के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच अन्य बाइकें भी बरामद हुईं। पूछताछ में उसकी पहचान रवि सिंह हाल मुकाम मालवीय नगर कस्बा सेवरही स्थाई पता जगीरहा थाना ठकरहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रुप में हुई। एसपी ने कहा कि वह बाइक चोरी कर बिहार में उसे बेचता था।