Move to Jagran APP

वर्चस्‍व की लड़ाई में विपक्षी युवक की चाकू से निकाल ली आंख और काट दिया कान Gorakhpur News

आशीष दुबे (26) पुत्र मनोज दुबे शुक्रवार की रात महुआडीह से घर लौट रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें बलटिकरा पेट्रोल पंप के समीप घेर लिया। इस दौरान उनकी बांयी आंख में चाकू मार दिया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 09:00 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 09:00 PM (IST)
वर्चस्‍व की लड़ाई में विपक्षी युवक की चाकू से निकाल ली आंख और काट दिया कान Gorakhpur News
वर्चस्‍व की लड़ाई में विपक्षी युवक की चाकू से निकाल ली आंख और काट दिया कान Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी युवक की आंख फोडऩे की घटना ने सभी को सकते में डाल दिया है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपित के पिता पूर्व प्रधान थे।

दबदबा कायम करने के लिए तीन वर्ष से चल रहा विवाद

कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों में लगभग तीन साल से तनाव चल रहा है और दोनों पक्ष अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। वर्ष 2019 में हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दोनों पक्षों पर दर्ज किए गए हैं। चार माह पहले महुआडीह चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गया था और फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अब देखना है कि पुलिस की आगे की कार्रवाई क्या रहती है।

पहले की पिटाई फिर निकाली आंख

देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम बलटिकरा के समीप पुरानी रंजिश में दिल-दहलाने वाली घटना को कुछ लोगों ने अंजाम दे दिया। एक युवक की पिटाई करने के बाद चाकू से उसकी आंख फोड़ दी। युवक को केजीएमसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने हैदराबाद रेफर कर दिया है। रविवार की सुबह तहरीर मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। घटना की वजह दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

घर लौट रहा था युवक

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर दुबे निवासी आशीष दुबे (26) पुत्र मनोज दुबे शुक्रवार की रात महुआडीह से घर लौट रहे थे। कुछ लोगों ने उन्हें बलटिकरा पेट्रोल पंप के समीप घेर लिया और पिटाई करने लगे। पिटाई के दौरान उनकी बांयी आंख में चाकू मार दिया, साथ ही कान भी काट डाला। इसी बीच आशीष के भाई विकास दुबे आ गए तो हमलावर फरार हो गए।

केजीएमसी से घायल हैदराबाद रेफर, हालत गंभीर

घायल आशीष को तत्काल मेडिकल कालेज गोरखपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने केजीएमसी लखनऊ भेज दिया। वहां से रविवार की सुबह हैदराबाद रेफर कर दिया गया। पीडि़त के भाई विकास दुबे ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। जिसमें मोनू चौहान, राजन दुबे, विकास दुबे निवासी रामपुर दुबे थाना रामपुर कारखाना को आरोपित बताया गया है। तहरीर में मोनू चौहान द्वारा चाकू से हमला करने की बात कही गई है। हालांकि अभी तक मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.